रविवार को मेंस सीनियर सीमांचल जोन के किशनगंज ने अपने पहले मैच में मधेपुरा को 5 विकेट से हराया।टॉस जीत कर मधेपुरा ने 41.2 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 276 रन बनाए जिसमें आयान कुंवर ने 138 रन अहसान अंसार ने 32 ओर महबूब ने 21 रनों का योगदान दिया ।

वही किशनगंज की ओर से गेंदबाजी करते हुए ईनाम जमील ने 4 विकेट आकाश ने 2 मोनू ने 2 ओर आमिर ने 2 विकेट हासिल किए। 276 के अच्छे खासे लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशनगंज के मध्यम क्रम के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया ।
जिसमें प्रशांत कुमार ने नाबाद 126 रन आयान शोएब ने 48 रन आकाश झा ने 36 एवं सूर्यम ने 30 रनो का योगदान दिया। वहीं मधेपुरा की ओर गेंदबाजी करते हुए ओंकार ने 2 विकेट हासिल किए। प्लेयर ऑफ द मैच प्रशांत कुमार को चुना गया ।





























