जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह निर्वाचित घोषित
प्राणपुर/कटिहार – प्रखंड जदयू सांगठनिक चुनाव को लेकर सामुदायिक भवन बड़झल्ला के प्रांगण में जदयू क्रियाशील सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।पार्टी नेतृत्व द्वारा नामित चुनाव पर्यवेक्षक चंद्रभूषण पटेल एवं चुनाव प्रभारी पिंकू कुमार राय के नेतृत्व में निर्वाचन की प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ प्रारंभ हुई। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए मात्र एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। चुनाव प्रभारी पिंकू कुमार राय ने निर्धारित समय तक नामांकन पत्र का इंतजार किया।
लेकिन अंतिम समय तक एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ।इसलिए सर्व सम्मति से प्रखंड जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रभारी ने लड्डू सिंह को निर्वाचित घोषित किया।तीसरी बार जदयू का प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सभी क्रियाशील सदस्यों एवं पंचायत अध्यक्षों को धन्यवाद दिया।चुनाव पर्यवेक्षक चंद्रभूषण पटेल ने कहा कि बिहार प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत बड़झल्ला काली मंदिर के प्रांगण में आहुत बैठक में सभी क्रियाशील सदस्यों की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से आरंभ हुआ। अध्यक्ष पद हेतु मात्र एक आवेदन प्राप्त हुआ।
जिसको लेकर लड्डू सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया है। क्रियाशील सदस्यों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर और अबीर गुलाल लगाकर जश्न मनाया।निर्वाचन के बाद नव निर्वाचित जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह ने कहा कि सभी क्रियाशील सदस्यों ने मुझ पर तीसरी बार जो विश्वास जताया है,उसके लिए मैं सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त करता हूॅ।
उन्होंने विश्वास में लेकर संगठन विस्तार और पार्टियों के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करुंगा। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी शंभू प्रसाद,जिला पर्यवेक्षक सुनील कुमार,रमेश कुमार, फूल कुमारी, पूनम देवी,सोनिका कुमारी,रश्मि कुमारी,रूपा कुमारी,अनिमा कुमारी, मोहम्मद आरिफ, जितेश कुमार, चंदन कुमार मिश्रा, शिव कुमार, अजीत कुमार, शिवनाथ सिंह, अशोक ऋषि,निर्मल पांडे सहित दर्जनों क्रियाशील सदस्य उपस्थित रहे ।




























