न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :मतदान कर्मियो को पोलिंग बूथ तक पहुंचने के लिए करनी होगी भारी जद्दोजहद

टेढ़ागाछ में बाढ़ कि वजह से कई रास्ते है ध्वस्त

किशनगंज/विजय कुमार साह

जिले के टेढागाछ प्रखंड क्षेत्र में विगत पिछले दिनों आई बाढ़ से टेढागाछ प्रखंड के सड़कों का बूरा हाल हो गया है। ग्रामीणों द्वारा कहीं-कहीं पर बांस का चचरी बनाकर आवागमन शुरू कर रहे हैं तो कहीं आवागमन के लिए नाव ही एकमात्र सहारा है। ऐसी स्थिति में चुनाव कराने वाली पोलिंग पार्टी मजिस्ट्रेट व पुलिस बूथों तक कैसे पहुंच पाएगी।

प्रशासन को एक माह के अंदर आवागमन को दुरुस्त करना होगा तभी जाकर मतदान कर्मी वह पेट्रोलिंग पार्टी मतदान केंद्रों तक पहुंच पाएंगे। टेढागाछ प्रखंड में बहुत ऐसे मतदान केंद्र हैं जिनमें बाढ़ का पानी से लबालब भरा हुआ था।

रेतुआ नदी एवं कनकई व गोरिया नदी इन तीनों नदियों के कहर से प्रखंड क्षेत्र के सैकडों घर नदी की गर्भ में विलीन हो गया है।वहीं प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री सड़क प्रखंड क्षेत्र में ध्वस्त हो गई है। लेकिन अब तक मुख्य सड़क नहीं बनना आवाम के लिए आवागमन में होती है परेशानी लोग पगडंडी के सहारे आवाजाही करते हैं, बताते चलें कि आगामी 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने से पहले यदि टेढागाछ प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों मुख्य सड़कें कट गई है।

मतदान केंद्रों पर पुलिस बल व मतदान कर्मियों को जाने में भारी मशक्कत करना पड़ सकता है, वही माली टोला एवं सिरनिया हरहरिया बलवाडांगी, खुरखुड़िया, भोरहा, कालपीर, हवाकोल, चिल्हनियाँ, डाकपोखर, बैगना, मटियारी, हाटगांव,धवेली, तेघरिया, ग्वालटोली,दर्जनटोला आदि दर्जनों गांव में बाढ़ के कारण सड़क का नामो निशान मिट गया है आमबाडी से सुहिया हाट एवं रहमतपुर से देवरी जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क व झाला से निसंद्रा जाने वाली पर ठाकुरबारी बेनुगर एवं आमबाड़ी के निकट पर सड़क ध्वस्त हो जाने से लोगों को हो रही परेशानी बरकरार है।

Share this news

Leave a Comment