न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : एसएसबी 12वी बटालियन द्वारा ग्राम समन्वय समिति बैठक का किया गया आयोजन

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ 12 वीं बटालियन एसएसबी कैम्प पैकटोला में एसएसबी द्वारा ग्राम समन्वय समिति की बैठक आयोजित की।बैठक की अध्य्क्षता 12 वी बटालियन के डिप्टी कमाण्डेन्ट श्री रवि भूषण,ने की।बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।इस दौरान डिप्टी कमाण्डेन्ट श्री भूषण ने लॉक डाउन को लेकर हो रही परेशानी को लेकर चर्चा की गई।

साथ ही बीओपी में दी गई जमीन मालिकों को अबतक मुवावजा की राशि न मिलने से नाराज जमीन दाताओं के साथ बातचीत की।और उन्होंने बताया केंद्र द्वारा राशि बिहार सरकार को हस्तांतरित कर दी गई हैं।राज्य स्तर से भी जिला को पैसा भेज दिया गया।कुछ बढाए हैं।इसके लिए हमलोग संबंधित विभाग से लगातार बात कर रहे हैं।

ताकि जमीन दाताओ को जल्द जमीन मुवावजा की राशि मिल सके इसके लिए प्रयास रत्न हैं।इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से अपराध मुक्त करने के लिए सहयोग की अपील की और कहा सीमा क्षेत्र के गांवों में किसी भी प्रकार की सन्दिग्ध गतिविधि हो तो इसकी जानकारी तुरन्त एसएसबी को दे,साथ ही कहा कि ग्रामीण एसएसबी की सहयोग करें और एसएसबी ग्रामीण का हरसभव मदद करेगी।बैठक में एसिस्टेंट कमाण्डेन्ट,जितेंद्र कुमार, मुखिया जगदीश साह,सरपंच नोशद आलम एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment