न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :शोभा की वस्तु बन कर रह गई है उप स्वास्थ केंद्र ,ग्रामीण नाराज

गलगलिया /चंदन मंडल

ठाकुरगंज प्रखंड के भात गांव पंचायत के दरभंगिया टोला वार्ड संख्या 6 का आज भी विकास की अनदेखी दास्तान कह रही है। विकास की अनदेखी के कारण गलगलिया में स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र केवल शोभा की वस्तु बनके रह गई है।

दस वर्ष पहले बना यह उपस्वास्थ्य केंद्र अब खण्डर में तब्दील हो गया है। वर्षों से यह उपस्वास्थ्य केंद्र महज शोभा की वस्तु बनी हुई है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लाखों रुपए खर्च कर उपस्वास्थ्य तो बनवा दिया गया है।

लेकिन लोगों को इसका लाभ नहीं मिला सका। यहां के लोगों को इलाज हेतु आज भी बंगाल के खोरीबाड़ी जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार लाखों रुपये की लागत से उपस्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण हुआ है,लेकिन निर्माण के बाद से अबतक यहां कोई विभागीय संबंधित अधिकारी नहीं पहुचें हैं,जबकि कागजी मामले में निर्माण से जुड़ी जानकारी विभाग के अभियंता, संवेदक के हित में दे भी दिए होंगे। फिर भी विभाग अबतक इस उपस्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य सेवा चालू कराने का कोई पहल करते नहीं दिख रही है।

गौरतलब है कि सरकार स्वास्थ्य सेवा को लेकर काफी सक्रीय है,लेकिन सिस्टम बिल्कुल भ्रष्ट है। भ्रष्ट सिस्टम के कारण सरकारी राशि का दुरुपयोग हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया 10 वर्षों से उपस्वास्थ्य केन्द्र वीरान पड़ा हुआ है,यहाँ कोई संबंधित अधिकारी कभी नहीं आते हैं,जैसे मानो इस भवन से विभाग को कोई सरोकार नही है।

इस संबंध में भातगांव पंचायत के मुखिया जनप्रतिनिधि बृजमोहन सिंह उर्फ मुन्ना सिंह से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि उपस्वास्थ्य केंद्र की इस समस्या को लेकर मुझे काफी खेद है, लेकिन अब बहुत जल्द दरभंगिया टोला का उपस्वास्थ्य केंद्र शुरु हो जायेगी। उन्होंने कहा उपस्वास्थ्य केंद्र को फिर से शुरू कराने का लिखित आवेदन पत्र भी दिया गया है। अब बहुत जल्द लोगों को उपस्वास्थ्य केंद्र का लाभ मिलेगा।

Share this news

Leave a Comment