न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :एसएसबी द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं वाहिनी के ए कंपनी पानीटंकी बीओपी के जवानों की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत गुरुवार को एसएसबी ए कंपनी पानीटंकी बीओपी के जवानों द्वारा पानीटंकी के मंदिरों के परिसर, पानीटंकी बाजार सहित विभिन्न जगहों की साफ-सफाई की गयी।

स्वच्छता अभियान के दौरान एसएसबी जवानों द्वारा लोगों को स्वच्छता एवं खुले में शौच से मुक्ति विषय पर और आसपास सफाई के लिए जागरूक रहने की लोगों से अपील की गई।

इसके साथ ही लोगों को जागरूक किया गया और उनको स्वच्छता के फायदे, खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया गया। आसपास की बस्तियों में खुले में शौच जाने वाले लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आस-पास के इलाके का साफ सफाई रखने को लेकर जागरूक भी किया गया।

Share this news

Leave a Comment