न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :जानिए आज बिहार में कोरोना के कितने नए मरीज मिले

पटना/संवाददाता

बिहार में कोरोना की रफ़्तार अब धीमी हो गई है. लेकिन इसके बावजूद भी हर रोज हजारों की संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 1370 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 184276 हो गई है.मालूम हो कि पटना में सर्वाधिक 259 नए मरीज मिले है, वहीं अररिया 37,पूर्णिया 96,कटिहार 16 किशनगंज 12 नए मामलों के साथ अन्य जिले में भी मरीज मिले है ।

बिहार में फिलहाल 13,746 कोरोना के एक्टिव मरीज है ।बीते 24 घंटे राज्य में 131383 कोरोना संदिग्धों के सैंपल की जांच की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अबतक राज्य में 182906 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसमें 169625 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। सूबे में कोरोना के 12376 सक्रिय मरीज रह गए हैं ।वहीं बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक  बीमारी से मृतकों की संख्या बढ़ कर 904 पहुंच चुकी है ।

Share this news

Leave a Comment