न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :एसएसबी और नेपाल आर्म्ड फोर्स के जवानों ने सीमा क्षेत्र में किया संयुक्त पेट्रोलिंग

किशनगंज/शिव नारायण प्रसाद

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी की 12 वीं बटालियन के सी कंपनी पलसा बीओपी के जवानों ने नेपाल आर्म फोर्स एपीएफ के साथ बुधवार को ज्वाइंट पेट्रोलिंग की है। दोनों देशों के फोर्स की ज्वाइंट पेट्रोलिंग कई मायनों सीमावर्ती क्षेत्र के लोगो के लिए अहम माना जा रहा है।

वही दोनो देशो के बीच सुरक्षा के मद्देनजर आपसी तालमेल व तस्करो पर नकेल कसने के लिए सहयोग में मददगार साबित हो सके। जुवाइन्ट पेट्रोलिग का नेतृत्व एसएसबी 12 वीं बटालियन सी कम्पनी के इंस्पेक्टर विकाश चंद विस्वाश कर रहे थे।

नेपाल फोर्स के तरफ से नेपाल एपीएफ एसआई ज्ञान बहादुर कार्की,एएचसी परवीन गरजा, कॉस्टेबल राजकुमार उराम,चंदू बी राय,अशोक,त्रिभुवन चौधरी ने किया।दोनो देशों के करीब 20 जवान शामिल थे।

Share this news

Leave a Comment