किशनगंज एसडीपीओ ने थाना अध्यक्षों संग की बैठक,विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

बुधवार को एसडीपीओ गौतम कुमार के द्वारा अपने कार्यालय में क्राइम मीटिंग किया गया ।इस मौके पर उन्होंने सभी थाना अध्यक्षों को आगामी पर्व त्यौहार को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।

एसडीपीओ ने कहा कि आगामी पर्व त्योहारों को लेकर क्षेत्र में सतर्कता बरतेंगे।थानाध्यक्ष क्षेत्र में पूजा पंडालों की सूची बनाएंगे।एसडीपीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि न्यायालय संबधी मामले का निपटारा समय पर करें।जिन थानों में कांड लंबित थे उनसे एसडीपीओ ने स्प्ष्ट कारण बताने को कहा कि आखिर कांड लंबित होने के मुख्य कारण क्या है।

एसडीपीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि कांडों का समय से निष्पादित किये जाने को गंभीरता से लेंगे।75 दिनों के कांड निष्पादन के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करेंगे।सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्ष विशेष रूप से सतर्कता बरतते हुए प्रत्येक दिन वाहन चेकिंग अभियान चलाए।शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने को लेकर चेक पोस्टों में चेकिंग अभियान चलाया जाना है।

उनके द्वारा समय से कांडों के निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी आदि का निर्देश दिया गया। क्राइम मीटिंग में प्रशिक्षु डीएसपी अभिनव परासर, सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार, दिघलबैंक थानाध्यक्ष सुमेश कुमार,कोचाधामन थानाध्यक्ष राजा आदि मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!