किशनगंज :नाबालिग युवती के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल 

SHARE:

किशनगंज /पोठिया 

 जिले के पोठिया थाना क्षेत्र से एक नाबालिग युवती के अपहरण मामले में नामजद युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है ।

मिली जानकारी के मुताबिक पोठिया थाना कांड संख्या 92/24 के नामजद आरोपी घियागांव निवासी अनारूल उर्फ छोटन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

 अपृहता की मां ने इस संदर्भ में पुलिस को आवेदन देते हुए अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण के साथ  ही 70 हजार रुपए जो बैंक से लोन सहित मजदूरी का पैसा रखा हुआ था वह भी लेकर भाग जाने का आरोप अनवारूल पर लगाया था साथ ही फोन पर धमकी देने की बात कही गई थी ।

जिसके बाद पोठिया पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए काफी तत्परता दिखाई तथा अपृहता को बरामद करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, थाना अध्यक्ष निशाकांत कुमार ने बताया कि अपहृता को युवक के घर से बरामद करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच उपरांत शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है। साथ ही अपहृता का बयान न्यायलय में दर्ज कराने को लेकर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!