Search
Close this search box.

रामनवमी के अवसर पर बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र में निकली भव्य शोभा यात्रा.सुरक्षा का दिखा पुख्ता इंतजाम 

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /बहादुरगंज

बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी पर्व के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. जिसमे हजारों की तादाद में श्रद्धालु भक्त पहुंचकर इस शोभा यात्रा में शामिल हुए.  शोभा यात्रा बहादुरगंज थाना रोड स्तिथ हनुमान मंदिर से निकलकर शिवपुरी चौक के रास्ते हॉस्पिटल चौक, रजिस्ट्री ऑफिस होते हुए झाँसी रानी चौक के रास्ते अन्य मुख्य मार्गों से गुजरी. वहीँ शोभा यात्रा के दौरान जय श्री राम के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा.

शोभा यात्रा में श्री राम भक्त कमिटी के कार्यकर्ता विशाल कुमार सिन्हा, राजा कुमार, कुमार अमित, गौरव चौधरी, संजय भारती,बंटी सिन्हा, सितुल सिन्हा, वरुण सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. 


वहीँ शोभा यात्रा के दौरान क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस प्रशाशन भी चुस्त दुरुस्त एवं मुस्तैद होकर अपने कर्तव्यों के निर्वहन में जुटे हुए थे. 
जहां थानाध्यक्ष बहादुरगंज अभिषेक कुमार रंजन, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र तांती, अंचलाधिकारी आशीष कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पंथ, पीएसआई प्रिंस कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे.

रामनवमी के अवसर पर बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र में निकली भव्य शोभा यात्रा.सुरक्षा का दिखा पुख्ता इंतजाम 

× How can I help you?