KatiharNews:धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन,95 मामलों की सुनवाई

SHARE:

गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम

मनिहारी /कटिहार-मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकीनाथ सिंह की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में एसडीपीओ विनोद कुमार,बीडीओ सनत कुमार , अंचलाधिकारी चंदन कुमार, पीओ अलेन्दू कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी सोनू गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर में पहुंचे।अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह ने जानकारी दी कि शिविर में राशन कार्ड, आवास योजना, पेंशन, नल-जल योजना, बिजली सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 95 आवेदन प्राप्त हुए। कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया, जबकि शेष मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया जारी है।शिविर के दौरान ग्रामीणों ने धुरियाही पंचायत के वार्ड संख्या-6 में गंगा कटाव की गंभीर समस्या उठाई। सूचना मिलते ही एसडीएम,एसडीपीओ और अन्य अधिकारियों की टीम कटाव स्थल पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया।


एसडीएम त्रिलोकीनाथ सिंह ने कहा, शिविर में करीब 100 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कई मामलों का तत्काल समाधान किया गया है। वार्ड-6 में गंगा कटाव की शिकायत पर प्रशासनिक टीम ने स्थल निरीक्षण किया है। विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर वरीय अधिकारियों को भेजा जाएगा ताकि आवश्यक कार्रवाई हो सके।एसडीपीओ विनोद कुमार ने कहाकि ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया।

अधिकांश मामलों का समाधान मौके पर किया गया है। गंगा कटाव की स्थिति का भी निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। बीडीओ सनत कुमार ने बताया, “शिविर में प्राप्त 95 मामलों में कई का ऑन-द-स्पॉट निवारण किया गया है। शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।वहीं ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड संख्या-6 के अलावा वार्ड 3, 4 और 5 में भी गंगा कटाव तेजी से हो रहा है। उन्होंने भोला घाट से कारी कोशी नदी तक कटावरोधी बांध निर्माण कराने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!