सागर चंद्रा/ किशनगंज
मानसिक रूप से असामान्य महिला को धोखे में रखकर जमीन रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। कजलामनी अजमत कॉलोनी निवासी महिला के बेटे शम्स तबरेज के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
वहीं पीड़ित ने बताया कि उसके पिता जुनेद आलम ने एक जमीन खरीद कर उसपर एक पक्का मकान बनाया है। जिसमें उनकी मां रहती है। जबकि पिता रोजगार के सिलसिले में लुधियाना में रहते हैं। उन्होंने बताया कि मां मानसिक रूप से असामान्य है और सोचने-समझने की शक्ति नहीं है।
इसी स्थिति का फायदा उठाकर रूईधासा खानकाह निवासी नुरुल हसन उर्फ गुड्डू और पानीबाग निवासी कमरूज्जमा ने धनपतगंज निवासी जाबिर आलम के साथ मिलकर मां को धोखे में रखकर गत 10 अप्रैल को मकान सहित जमीन की रजिस्ट्री करा ली थी। जबकि पति और बच्चों को इसकी जानकारी तक नहीं दी गई थी। मां के द्वारा नोटिस भेजे जाने पर आरोपियों ने पुनः मां के नाम पर जमीन रजिस्ट्री करने का वादा किया था। लेकिन इसके बाद से वे लगातार टालमटोतेरी रहे हैं।
























