पूर्व के विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट, 100 फलदार पौधों को भी काट डाला

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज


टाउन थाना क्षेत्र के बरारो गांव में पूर्व के विवाद को लेकर एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। आरोपियों ने महिला असमेरून की खरीदगी जमीन पर लगे केला, कटहल और शरीफा के 100 वृक्षों को काट दिया। असमेरून का आरोप है कि आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ कर 5 लाख के जेवरात भी लूट लिया।

पीड़िता ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। लेकिन आरोपियों ने पुलिस के सामने ही उसके धान लदे खेत को ट्रैक्टर से जोत दिया और हत्या करने की धमकी भी दी। बहरहाल पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया और घायल असमेरून को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां इलाज के बाद वह मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। पीड़िता के लिखित शिकायत पर गांव के ही सोयेब आलम, वली अहमद, नूर मोहम्मद, अरबाज, सुबेर, पुशना सहित अज्ञात 50 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!