छात्रों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
मनिहारी /कटिहार – बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मंगलवार को बीपीएसपी उच्च माध्यमिक विद्यालय, मनिहारी में ‘साइबर स्मार्ट ट्यूजडे साइबर मंगलवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित डिजिटल नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।
आयोजित जागरूकता सत्र में अनुमोडल पुलिस पदाधिकारिय बिनोद कुमार ने छात्रों को साइबर ठगी के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, ओटीपी, यूपीआई, क्यूआर कोड एवं केवाईसी फ्रॉड,सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर बुलिंग तथा मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के महत्व के बारे में व्यावहारिक उदाहरणों के साथ समझाया गया।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने इस दौरान छात्रों को बताया गया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड साझा नहीं करें। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।एस आई मुस्कान,एसआई चंदन कुमार, विकास कुमार ने भी साईबर ठगी से जुडे विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े कई सवाल पूछे और विशेषज्ञों ने उनके समाधान दिए। अंत में सभी छात्रों एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संकल्प कराया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय प्रशासन, प्रधानाध्यापक मो तनसीफ अंसारी,पुलिस विभाग एवं संबंधित अधिकारियों का सहयोग रहा। एन आई सी ईंजिनीयर के मनीष शेखर , साईबर सेल के इन्सपेक्टर विनय कुमार सिंह ने भी प्रभावी जानकारी दी।























