संवाददाता:अरुण कुमार
अररिया में पुलिस के द्वारा मादक पदार्थ के धंधेबाजों के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है। उसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लाखों रुपए का गांजा जब्त करने में सफलता हासिल किया है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक कामत में भारी मात्रा में गांजा जमा कर रखा गया है।
जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई जहां से 158 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।श्री कुमार ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।जिसकी पहचान अवधेश ऋषि देव के रूप में हुई है।
श्री कुमार ने बताया कि गांजा जब्त करते हुए सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और इस मामले में जो भी शमिल है उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।























