कटिहार–समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित कर समेकित बाल विकास सेवाएं अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओ की समीक्षा की गई।जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में योजनावार गहन समीक्षा कर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये।डीएम ने लंबित आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के साथ कार्यपालक अभियंता को गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने अंचलाधिकारियों को 07 दिनों के भीतर भूमि चिन्हित कर एनओसी निर्गत करने का सख्त निर्देश दिया। जबकि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं एलएईओ को समन्वय स्थापित कर प्रतिवेदन देने को कहा गया।
डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण कारसम्यक समीक्षा के दौरान ससमय निर्माण कार्य पूरा कर लेने का निर्देश दिया। वहीं पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों के दैनिक संचालन एवं उपस्थिति की शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश।
बैठक में 0-6 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का अपार आईडी एवं सभी लाभुकों का आभा आईडी सत्यापन तथा निर्माण कार्य अविलंब पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया गया। वहीं इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना , मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं स्कीम फॉर एडोलसेंट गर्ल्स में लंबित भुगतान के आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने को कहा गया। महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित योजनाओ को लेकर जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बच्चों एवं महिलाओं से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय से ससमय शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट जिला प्रोग्राम कार्यालय, आईसीडीएस को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,कार्यपालक अभियंता, एलईओ कटिहार एवं बारसोई,जिला समन्वयक,जिला मिशन समन्वयक, महिला विकास निगम के कर्मी एवं अन्य अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।























