अज्ञात वृद्ध का शव हुआ बरामद ,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा


बहादुरगंज थाना क्षेत्र के गांगी हाट के समीप एक व्यक्ति को मृत पाया गया। एक दुकान के बरामदे में 65 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ऐसी आशंका है कि वृद्ध की मौत बीमारी की वजह से हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

लेकिन भीड़ शव का शिनाख्त करने में नाकाम रही। स्थानीय लोगों की सूचना पर बहादुरगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को अज्ञात मानकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को अगले 72 घंटे तक के लिए सुरक्षित रख दिया गया है। ताकि शव की शिनाख्त की जा सके। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मृतक को विगत कुछ दिनों से इलाके में देखा जा रहा था।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!