डंडखोरा/कटिहार- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट टीकापट्टी में द् बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर मेरा मोबाइल,मेरी शिक्षा के प्रशिक्षण के दौरान नवाचारी शिक्षा में अपना उत्कृष्ट योगदान करने को लेकर प्रखंड क्षेत्र के कई शिक्षकों के कार्यों को विशेष रुप से सराहा गया है।उत्कृष्ट कार्य को लेकर विभाग की ओर से संस्थान में सभी शिक्षकों को प्रमाण-पत्र एव॔ मोमेंटो देकर पुरस्कृत भी किया गया है।
पुरस्कृत होने वालों शिक्षकों में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिजैली के प्रधानाध्यापक हीरेन राय एवं वरीय शिक्षक अरुण कुमार राय,उमवि संगत टोला के शिक्षक मनोज जायसवाल तथा ज्योति कुमारी और प्रा.वि मोहनी पीपरा की वरीय शिक्षक संगीता कुमारी शामिल हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने सभी शिक्षकों की उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए उन्हें शुभकामना दी है।
बधाई देने वालों में प्रमुख शुभम कुमार,उपप्रमुख सहेन्द्र प्रसाद मंडल, मुखिया आलोक चौहान,मुखिया नीलम देवी, पंचायत समिति सदस्य बरुण कुमार,पूर्व प्रमुख सूरज साह सहित सदानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय, डुमरिया के प्रधानाध्यापक डा.राघवेन्द्र कुमार झा, प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार विश्वास,सुमन कुमार, दिलीप कुमार चौहान, सुभाष मंडल, सुशील कुमार चौधरी,अरुण कुमार प्रमाणिक, सीताराम मंडल सहित निरंजन कुमार सिंह,शशांक शेखर,देवेश कुमार बंटी,शंभू प्रसाद शर्मा,किशोर कुमार झा, तारकेश्वर कुमार,अमरदीप साह सहित दर्जनों अन्य शिक्षक शामिल हैं।























