5 लाख रुपए के अनाज की हेराफेरी,पीडीएस डीलर के विरुद्ध मामला दर्ज

SHARE:

कदवा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के कुरसेल पंचायत अन्तर्गत शीशिया गांव के एक जनवितरण प्रणाली दुकानदार के द्वारा सरकारी अनाज का गबन करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी देते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड के कुरसेल पंचायत के शीशिया गांव स्थित जनवितरण प्रणाली विक्रेता इमामुल हुसैन के गोदाम से भारी मात्रा में सरकारी अनाज कम पाया गया।

उन्होंने बताया कि उन्होंने 21 जुलाई 2026 को करीब 10:50 बजे अनुज्ञप्ति संख्या 10/99 के विक्रेता इमामुल हुसैन के गोदाम का निरीक्षण किया। जांच के क्रम के गोदाम में 46.87 क्विंटल गेंहू और 104.83 क्विंटल चावल कम पाया गया। उन्होंने बताया कि सरकारी अनाज का इतनी बड़ी मात्रा का कम पाया जाना भारी अनियमितता को दर्शाता है।

प्रथम द्रष्टया इसे अनाज का गबन कर माना जाता है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संजीत कुमार ने बताया कि दुकानदार के विरुद्ध सरकारी अनाज को गबन किये जाने को लेकर कदवा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस विभागीय कारवाई सेप्रखंड क्षेत्र के जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों में हड़कंप मचा गया है। आगे कारवाई जो भी हो लेकिन सरकारी अनाज का गबन जनवितरण प्रणाली की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगाता है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!