कोचाधामन के पांच पंचायतों में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन

SHARE:

कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम

कोचाधामन प्रखंड के पांच पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
बिहार सरकार की नई पहल की तर्ज पर ग्राम पंचायत मजकुरी,बड़ीजान पोठीमारी जागीर,हिम्मतनगर,कुट्टी एवं हल्दी खोड़ा में शिविर आयोजित किया गया।


हिम्मतनगर पंचायत में अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार पंकज एवं नव पदस्थापित अंचलाधिकारी सादिर रऊफ, ग्राम पंचायत मजकूरी में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान, ग्राम पंचायत बड़ीजान में संयुक्त सचिव सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी जफर आलम,कुट्टी पंचायत में अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आवास पर्यवेक्षक राम प्यारे मुखिया पुष्पा देवी,शफीर आलम,मु नईमुद्दीन, राजेन्द्र प्रसाद यादव समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!