मनसाही में प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न,सेवा सप्ताह के तहत मंदिर साफ सफाई व वृक्षारोपण का हुआ आयोजन

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के शिव मंदिर घासी टोला में प्रखंड स्तरीय बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक समरसता तथा धर्म रक्षा के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस मौके पर सेवा सप्ताह के तहत मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार और संगठन की भावना को मजबूत करना हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!