किशनगंज /सागर चन्द्रा
आधार कार्ड बनाने के लिए जा रहा युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। ठाकुरगंज के समीप तेजरफ्तार वाहन की ठोकर से बड़ा पोखर तैयबपुर निवासी बाइक सवार इदरीश घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए ठाकुरगंज पीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल रैफर कर दिया गया। लेकिन सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ जाने पर उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।


























