असम से कोलकाता जा रहे तीन लोग शराब के साथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

फरिंगगोड़ा मद्यनिषेध चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी असम से कोलकाता जा रहा था। रास्ते में मौजमस्ती करने के लिए उनलोगों ने शराब खरीद ली थी।

लेकिन फरिंगगोड़ा चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान एएस 01 एफ एच 9533 नंबर की बलेनो कार से 975 एम एल शराब बरामद होते ही चांदीतला हुगली निवासी कमालुद्दीन मलिक व साकीबुल हुसैन उर्फ साकीबुर के साथ साथ चांदमारी कामरूप असम निवासी हीरक ज्योति को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद थाना में केस दर्ज कर रविवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई