किशनगंज /सागर चन्द्रा
उत्पाद विभाग की टीम ने तीन पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। रामपुर चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान फुलबस्ती निवासी मो.आबाद पिता कुर्बान अली, गुलाबबाग निवासी मोहसीन खान पिता मो.अजीज और माछमारा निवासी समजान अली पिता मतेबुल अंसारी को गिरफ्तार किया गया।
मौके पर ही ब्रेथ इन्हेलाइजर मशीन से जांच किये जाने पर आरोपियों के द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि हो गई। आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद थाना में केस दर्ज कर शनिवार को उन्हें अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


























