सुपौल। सोनू कुमार भगत
आगामी 10 फरवरी शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा सुपौल द्वारा किसान चौपाल का आयोजन
रतौली,पिपरा पश्चिम सुपौल में होना
निर्धारित किया गया है। जिसमें किसानों के लिए लाभकारी योजनाओं से किस तरह अधिकतम लाभ ले सकते हैं किसान-मजदूर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं पूरी जानकारी प्राप्त होगी एवं इस बार के बजट में किसानों के हितकारी योजनाओं को वक्ताओं द्वारा विस्तार से बताया जाऐगा।
प्राकृतिक जीरो बजट की खेती से लाभ एवं इसे कैसे कर सकते हैं विशेषज्ञ्यों द्वारा पुरी जानकारी दी जाऐगी। चौपाल को प्रदेश मंत्री शंकर कुमार ठाकुर एवं किसान मोर्चा के जिला प्रभारी हीरेंद्र मिश्र हीरा एवं किसान मोर्चा के प्रभारी सह भाजपा जिला महामंत्री मनोज सिंह सहित कई वक्ता संबोधित करेंगे।
चौपाल कार्यक्रम की सफलता के लिये जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व जिला कृषि पदाधिकारी प्रभारी, जिला महामंत्री सुनील कुमार मंडल सह प्रभारी एवं संयोजक सरपंच पति सह जिला कार्यसमिति सदस्य शिवजी मंडल बनाऐ गये हैं। कार्यक्रम स्थल नवटोल ब्रह्म बाबा स्थान रतौली में आयोजित किया जा रहा है।आप सबों से निवेदन है अधिक से अधिक संख्या में पधार कर किसान चौपाल को सफल बनाने का आह्वान किया है।





























