कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
मरहिया मोड़ पर बाइक दुर्घटना में केशवपुर गांव का अधेड़ घायल हो गया। यह घटना कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के महरिया हाटा पथ पर मरहिया मोड़ के पास की बतायी जाती है। जहां अज्ञात चारपहिया वाहन के धक्के से अपने गांव जा रहा अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास रहे लोगों की भीड़ जुट गयी। जिसके बाद सड़क किनारे वाहन के धक्के से घायल अधेड़ को लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती ले जाया गया।
जहां चिकित्सकों ने अधेड़ का प्राथमिक इलाज किया। प्राथमिक इलाज के दौरान अधेड़ की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने अधेड़ को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया। जिसके बाद अधेड़ को इलाज के लिए परिजनों द्वारा हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की पहचान कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के रहनेवाले बाइक सवार 42 वर्षीय सुभाष राम के रूप में हुई है। बता दें कि केशवपुर गांव निवासी सुभाष राम बाइक से चकिया गये थे। जहां से मरहिया- हाटा पथ से आ रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन के धक्के से घायल हो गये।





























