किशनगंज /सागर चन्द्रा
एस आई विनीता कुमारी ने महिला थानाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही वह एक्शन मोड में आ गई। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के साथ साथ उन्हें न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इंसाफ की गुहार लगाने पहुंचने वाली सभी महिलाओं को हर संभव मदद कर उन्हें न्याय दिलाया जाएगा। घरेलू हिंसा की शिकार बनी महिलाओं को भी न्याय दिलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए महिला थाना के द्वारा जागरूक अभियान भी चलाया जायेगा। इसके साथ ही मनचलों से निपटने के लिए कार्ययोजना तैयार कर उसे अमल में लाया जाएगा। ताकि महिलाएं निर्भिक रह सकें। महिला थाना पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगी।





























