बंगाल से शराब पीकर शहर में प्रवेश कर रहे पांच लोग गिरफ्तार

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद के निर्देश पर गठित उत्पाद विभाग की टीम ने पांच पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बंगाल में शराब का सेवन कर जिले की सीमा में प्रवेश कर रहे थे। लेकिन रामपुर मद्यनिषेध चेकपोस्ट पर तैनात टीम ने संदेह के आधार पर चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मौके पर ही ब्रेथ इन्हेलाइजर मशीन से जांच किये जाने पर केनगर पुर्णिया निवासी मो.सरफुद्दीन व कौसर आलम के साथ साथ केहाट पुर्णिया निवासी मो.परवेज आलम व मो.अजहर आलम के द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि होते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

जबकि गलगलिया चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही उत्पाद विभाग की टीम ने कुर्लीकोट थाना क्षेत्र के मालबस्ती निवासी मो.सफीक को शराब का सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। किशनगंज उत्पाद थाना में आरोपियों के विरुद्ध अलग अलग केस दर्ज कर रविवार को उन्हें अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!