किशनगंज :फुलवरिया की बेटी प्रतिभा का सिपाही पद पर हुआ चयन,गांव में दौड़ी खुशी की लहर

SHARE:

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भोरहा पंचायत के फुलबरिया बाजार की रहने वाली प्रतिभा पांडेय का बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में चयन होने पर गांव में दौड़ी खुशी की लहर। स्वर्गीय मानोज पांडेय की होनहार सुपुत्री प्रतिभा पांडेय ने अपने दुसरे प्रयास में कड़ी मेहनत और लगन का परिचय देते हुए सिपाही भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। प्रतिभा के चाचा विनोद पांडेय ने बताया कि प्रतिभा शुरु से ही काफी मेहनती और कर्मठ लड़की रही है उसने कम उम्र से ही बच्चों को ट्यूशन देकर अपनी पढ़ाई का खर्च खुद ही करना शुरु कर दिया था।

वही उनकी माता मधू पांडेय ने बताया कि प्रतिभा के पिता की मृत्यू के बाद से घर की अधिकांश जिम्मेवारी इसिके कन्धों पर आ गई थी। मेरी बेटी ने अपने पिता की अंतिम इच्छा को आज पुरा किया। प्रतिभा के पिता अक्सर प्रतिभा को बेटा कहकर ही बुलाते थे और उन्हे पुरा विश्वास था कि प्रतिभा एक दिन जरुर सफल होगी ।

सफल होने पर बधाई देने के लिये गांव वालो का ताता लगा रहा। प्रतिभा ने अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मै अपने कर्तव्य को निष्ठा और ईमानदारी से निभाउंगी। प्रखंड से पहली बार बिहार पुलिस में महिला का चयन होने पर प्रखंड वासी भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

सबसे ज्यादा पड़ गई