किशनगंज:बहादुरगंज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान 

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहादुरगंज इकाई द्वारा सत्र 2022 से 2023 के लिए सदस्यता अभियान जारी है। इस दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं को परिषद के कार्य छात्र हितों में उठाए गए कदमों के बारे में बताया गया। सदस्यता अभियान आदित्य खुशी स्टडी पॉइंट एवं सक्सेस कोचिंग सेंटर में नगर मंत्री धीरज सिन्हा एवं नगर सदस्यता प्रभारी काबुल सिन्हा के नेतृत्व में हुई। मौके पर छात्र कार्यकर्ताओं को को संबोधित करते हुए नगर मंत्री धीरज सिन्हा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का एक मात्र ऐसा छात्र संगठन है जो पूरे वर्ष भर कॉलेज परिसर में सक्रिय रहकर छात्र हित में कार्य करती है।

अभाविप बहादुरगंज की ओर से सदस्यता अभियान के लिए संपर्क एवं महाविद्यालय में सहायता हेतु नम्बर जारी किया गया है। कोई भी छात्र 8789600770 नंबर पर सदस्य बनने एवं महाविद्यालय में सहायता के लिए 24×7 कॉल कर वाट्सऐप पर मेसेज कर सकते हैं। मौके पर आदित्य खुशी स्टडी पॉइंट के डेरेक्टर विक्रम सिंह, शंकर सिंह,जुबेर,उदेश,पिंकू,नीरज आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!