कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
गुरुवार की दोपहर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के दुबे के सरैया गांव के समीप पुलिया पर जमीनी विवाद में मेढ़ गांव के किसान रामचंद्र राम की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी। गुरुवार की दोपहर टेंपो से मेढ़ गांव के अपने दो साथी लक्ष्मण बिंद व मिठाई चौहान के साथ रामचंद्र भभुआ जा रहा था। जैसे ही उनकी टेंपो दुबे के सरैया गांव के समीप पुल पर पहुंचे। तो कुछ लोग जबरदस्ती टेंपो रुकवा कर रामचंद्र राम को टेंपो से बाहर खींच लिए और उसके साथ मारपीट करने लगे. लाठी डंडे से मारपीट के बाद भी उन लोगों का मन नहीं भरा तो घायल अवस्था में ही रामचंद्र राम पर गोली दाग दिया।
जिसके बाद रामचंद्र राम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया। लेकिन सदर अस्पताल में इलाज के दौरान रामचंद्र राम ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर जैसे ही उसके गांव में पहुंचा पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
परिजनों एवं उसके साथ भभुआ जा रहे लोगों के द्वारा दुबे के सरैया गांव निवासी प्रताप पांडेय, सदानंद पांडेय, कमल पांडेय, बबलू पांडेय एवं विकास पांडेय पर रामचंद्र राम की हत्या का आरोप लगाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।