राहुल गांधी की ईडी में पेशी :बीजेपी ने साधा निशाना, कहा “यह जश्न-ए-भ्रष्टाचार”

SHARE:

ईडी में पेशी से नाराज कांग्रेस नेताओ ने किया प्रदर्शन

देश /डेस्क

 नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ जारी है।बता दे की बहन प्रियंका गांधी, वरिष्ठ नेता और हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ राहुल गांधी ईडी दफ्तर पहुंचे।जहा बीते 50 मिनट से ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ की जा रही है।

इससे पहले कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय से लेकर ईडी दफ्तर तक शक्ति प्रदर्शन भी किया।वही अब इस पर भाजपा ने निशाना साधा है। कांग्रेस के प्रदर्शन को भाजपा ने ‘भ्रष्टाचार का जश्न’ कहा है। 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, दुनिया देख रही है कि कैसे भ्रष्टाचार भी ‘सत्याग्रह’ कर सकता है। महात्मा गांधी ने दुनिया को सच्चाई के लिए लड़ना सिखाया जबकि कांग्रेस ने दुनिया को भ्रष्टाचार का जश्न मनाने और उसके लिए लड़ने की शिक्षा दी। उन्होंने कहा, यह राजनीतिक मामला नहीं है। गांधी परिवार जमानत पर बाहर है। उन्होंने कहा की यह जश्न-ए-भ्रष्टाचार है। श्री पात्रा ने कहा  भ्रष्टाचार के लॉन्चिंग पैड से राहुल गांधी खुद को री-लॉन्च करने की नाकाम कोशिश बंद करें। भ्रष्टाचार को कबूल करें। 

सबसे ज्यादा पड़ गई