किशनगंज /प्रतिनिधि
पटना में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक के उपरांत भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्र प्रभारी प्रवीण कुमार के द्वारा भाजपा युवा मोर्चा नेत्री सिमरन राय को “नीति शोध प्रकोष्ठ” की प्रदेश सह संयोजक मनोनीत किया गया है ।जानकारी देते हुए बीजेपी नेता प्रवीण कुमार ने बताया कि सिमरन राय के द्वारा किशनगंज में पार्टी की मजबूती के लिए लगातार कार्य किया जा रहा था जिसे देखते हुए उनका मनोनयन हुआ है । उनके मनोनयन से जिले के बीजेपी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है.




























