- 10 एवं 11 तक के अभियान में 74 लोगों का हुआ टीकाकरण
श्रद्धा के माहौल में भी टीकाकरण से वंचित लोगों ने वैक्सीन लेने में दिखाई रुचि
विशेष शिविर में स्वास्थ्य कर्मी के साथ आपातकालीन सुविधा का था इंतजाम
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में चार दिवसीय लोक आस्था का छठ महापर्व श्रद्धा व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। महामारी के खिलाफ हमारी लड़ाई पर्व के दौरान भी जारी रहा। इससे बचाव को लेकर शतप्रतिशत लोगों के टीकाकरण के प्रति प्रशासनिक प्रतिबद्धता त्योहार के दौरान भी देखा गया।महापर्व के दौरान सभी मुख्य पंडालों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाया गया टीकाकरण अभियान सफल रहा । लोगों ने छठ महापर्व के घाटो में पूजा अर्चना और दर्शन के साथ साथ कुल 74 व्यक्तियों ने कोविड-19 का टीका भी लिया। छठ महापर्व के दौरान 10 से 11 नवम्बर तक आयोजित विशेष सत्र रात तक संचालित किया गया था , ताकि महापर्व के घाटो में व मेला घूमने के मकसद से निकले वंचित लोग आसानी से अपना टीकाकरण करा सकें। सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया की जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश की अगुवाई में लोगों द्वारा टीकाकरण के प्रति रुचि दिखाई गई। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग इस उपलब्धि से बेहद उत्साहित है।
श्रद्धा के माहौल में भी टीकाकरण से वंचित लोगों ने वैक्सीन लेने में दिखाई रुचि
छठ महापर्व में घाटों पर लगने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से संक्रमण के प्रसार का खतरा था। लिहाजा जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने स्वयं घाट पर जाकर स्वास्थ्य विभाग का मनोबल बढाया उन्होंने कहा की जांच व टीकाकरण विभाग के प्राथमिकता के में शुमार है। चिह्नित घाटों पर इसका इंतजाम किया गया था। घाट पर वंचितों को टीकाकरण के लिये प्रेरित करते हुए कोरोना अनुरूप व्यवहार के साथ महापर्व मनाने की अपील लगातार की जाती रही। स्वास्थ्य कर्मी भी लोगों को उत्प्रेरित करते हुए टीकाकरण सुनिश्चित कराने के प्रयास में जुटे थे। लिहाजा बहुत से लोगों का टीकाकरण हो पाया। इस दौरान कहीं भी संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आने पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की।
जिले में त्यौहार के दौरान प्रतिदिन 5500 से अधिक जांच अभियान :
सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन ने बताया कि जिले में दीपावली और छठ पूजा का पर्व करीब आने से अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की वापसी को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देशानुसार जांच प्रक्रिया के दायरे को और भी बढ़ाया गया है । उन्होंने बताया, स्टेशन पर महाराष्ट्र व अन्य राज्यों से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों की जांच करने के बाद ही, स्टेशन से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी। लेकिन, कई लोग निजी गाड़ियों से भी अपने घर लौटेंगे। ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों को चिह्नित व उन्हें जांच के लिए जागरूक करने के लिए आशा को जिम्मेदारी दी गयी है। लेकिन, इसके लिए अब आम लोगों को भी आगे आना होगा। ताकि, किसी की गलती का खामियाजा दूसरों को न भुगतना पड़े। वहीं टीकाकरण के साथ कोरोना जांच भी की जा रही है। अभी प्रतिदिन 5500 से अधिक लोगों की जांच की जा रही है ।
जिले में मात्र 04 व्यक्ति संक्रमित
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा कि जिले में वर्तमान 04 व्यक्ति ही संक्रमित है ,इसका श्रेय शतप्रतिशत लोगों के टीकाकरण को लेकर जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के दिशा निर्देश में स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन की मुस्तैदी को ही जाता है । वहीं मतदान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के बाहर से घर लौटने सहित भीड़-भाड़ की संभावना को देखते हुए संक्रमण के प्रसार का खतरा बरकरार है। इसे लेकर लोगों को खासतौर पर सतर्क रहने की जरूरत है।वहीं जिले में निर्धारित लक्ष्य 11.18 लाख की तुलना में जिले में 7.69 लाख लोगों को टीका का पहला डोज लगाया जा चुका है । जिसमे 2.23 लाख लोगो को दूसरा डोज दिया गया है |
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- मुहर्रम पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित, दिए गए जरूरी निर्देशकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिला शांति समिति की बैठक समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आयोजित … Read more
- पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देशपटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं, छात्र कल्याण … Read more
- किशनगंज में लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसाकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के धरमगंज रेलवे गुमटी के समीप मंगलवार को एक रेल हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार गुवाहाटी से दिल्ली जा रही पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (14037) के सामने … Read more
- किशनगंज:अज्ञात चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना,जेवर और नकदी ले उड़े चोरकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूईधासा दासपाड़ा में एक बंद घर में बदमाशों ने छह लाख रुपए के गहने सहित नगदी चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी अनिकेत कुंदन … Read more
- किशनगंज पुलिस ने 13.46 केजी गांजा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तारखगड़ा हवाई अड्डा रोड के पास हुई कार्रवाई किशनगंज /प्रतिनिधि जिले में मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस के द्वारा सोमवार की … Read more
- बीयर और अंग्रेजी शराब की पेटियों से लदा वाहन एनएच पर पलटा, चालक फराररणविजय /पौआखाली: पश्चिम बंगाल से बिहार में प्रवेश करते ही पौआखाली थाना क्षेत्र के पेटभरी चौक स्थित एनएच-327ई पर बीयर और अंग्रेजी शराब की पेटियों से लदा डब्लूबी 71बी 5468 … Read more
- नल-जल, स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाओं से आज भी वंचित है रसिया पंचायत का महादलित टोलानल तो लगे हैं, लेकिन पानी नहीं, स्वास्थ्य भवन निर्माण में भूमि विवाद ने फंसाया पेंच रणविजय /पौआखाली: एक ओर राज्य सरकार महादलित मिशन के तहत महादलित टोलों के उत्थान … Read more
- भारी बारिश से धंसे पुल की हुई मरम्मत, छोटे वाहनों का आवागमन बहाल; स्थायी समाधान की उठी मांगमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज (किशनगंज)। बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण ठाकुरगंज-मुरालीगच्छ मुख्य मार्ग पर मानिकपुर के समीप धंसे पुल की प्रशासन द्वारा तत्काल मरम्मत करा दी गई है। मरम्मत के … Read more
- सड़क के लिए सड़कों पर उतरे आदिवासी ग्रामीण, बेलवा रामगंज मार्ग 4 घंटे रहा जाम, वाहनों की लगी लंबी कतारग्रामीणों का छलका दर्द, बोले, आजादी के दशकों बाद भी बांस की चचरी पुल के सहारे जिंदगी, हमारे हक की सड़क दूसरी जगह ले जाना अन्याय एमएमजीएसवाई विशेष योजना के … Read more
- महानंदा नदी में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातमठाकुरगंज/किशनगंज: ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की बुढ़नई पंचायत के खानकी बोदीभिठा गांव निवासी 8 वर्षीय मासूम मो. सैफ आलम की महानंदा नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार से … Read more
- मुहर्रम पर्व को लेकर ठाकुरगंज थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपीलमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज, किशनगंज। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को ठाकुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक … Read more
- मोहर्रम पर्व शांतिपूर्वक तथा भाइचारे के साथ मनाने को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजितकटिहार–जिले में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्वक तथा भाइचारे के साथ मनाने को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी तथा … Read more
- समेली में पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित,विकास योजनाओं की हुई समीक्षासमेली /कटिहार- प्रखंड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति की प्रमुख अनुकंपा कुमारी ने की। बैठक में प्रखंड … Read more
- KatiharNews:बोरवा धार में डूबने से किशोर की मौत,परिवार में मचा कोहरामबरारी /कटिहार – बरारी प्रखंड के रौनियां पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित गौरीडीह गांव के मुशहरी टोला निवासी राजीव ऋषि (17) की बोरवा धार के पानी में डूबने से … Read more
- हवनकुंड में पूर्णाहुति देकर 24 प्रहरीय हरिनाम संकीर्तन का हुआ समापनडंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के रायपुर पंचायत के नवादा चौक पर आयोजित चौबीस प्रहरीय रामनाम संकीर्तन का सफल आयोजन किया गया।मुखिया आलोक चौहान के नेतृत्व ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम … Read more
- घूसखोरी के आरोप में पिंढाल पंचायत के राजस्व कर्मचारी निलंबितआरोप की सत्यता की जांच के लिए त्रिसदस्यीय कमिटि गठित एक सप्ताह में विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का जिला पदाधिकारी ने दिये निर्देश कटिहार – सुबे के राज्य सरकार … Read more


























