• गांव-गांव में मीटिंग कर लोगों को कोविड टीकाकरण के प्रति किया जागरूक
• अशिक्षित लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करना रहा चुनौतीपूर्ण
• जागरूकता से बदली बसही पंचायत के लोगों की सोच
• अपने निजी वाहन से महिलाओं को टीकाकरण केंद्र तक पहुंचाने में निभायी भूमिका
छपरा /प्रतिनिधि
जिले में उस वक्त ग्रामीणों के विरोध और जागरूकता के अभाव के कारण टीकाकरण अभियान को गति देने में स्वास्थ्य विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। टीकाकरण के प्रति लोगों में तरह-तरह अफवाहें थी। अफवाहों को दूर करने में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के साथ-साथ समाजसेवियों ने भी अपने कर्तव्यों का बखूबी निवर्हन किया है। हम बात कर रहें सारण जिले के लहलादपुर प्रखंड के बसही पंचायत के युवा समाजसेवी नबी आजाद की। जिन्होंने समाजसेवा कर एक मिसाल पेश की है। “नबी आजाद” कोरोना महामारी के उस दौर में लोगों को जागरूक करने के लिए घर-घर और गांव गांव जाते थे, जब आम आदमी अपने घरों में कैद था। कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन लागू था। अपनी जान की सुरक्षा करते हुए समाज सेवी नबी आजाद ने अपने पंचायत के प्रत्येक गांव के लोगों को जागरूक किया और टीकाकरण के महत्व पर चर्चा की। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई व स्थिति सामान्य हुई तो शारीरिक दूरी का पालन करते हुए प्रत्येक गांव में सामुदायिक बैठक कर महिला-पुरुष व बुजुर्गों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी। समाजसेवी नबी आजाद ने अपने पंचायत क्षेत्र में माइक्रोप्लान बनाकर जागरूकता अभियान चलाया और जागरूकता अभियान का सकारात्मक प्रभाव भी दिखा। लगातार लहलादपुर प्रखंड टीकाकरण अभियान में जिले के अन्य प्रखंडों से आगे रहा।
अपने निजी वाहन से महिलाओं को टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचाया:
समाजसेवी नबी आजाद का कहना है कि समाजसेवा सबसे बड़ी सेवा है। इसलिए मैं जी-जान से लोगों की सेवा करता हूं। टीकाकरण केंद्रों पर आने-जाने में महिलाओं को परेशानी न हो इसके लिए मैने अपने निजी वाहन का प्रयोग करते हुए महिलाओं को टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचाया ताकि पुरुषों की तुलना में महिला पीछे नहीं रहे और मेरे पंचायत के प्रत्येक व्यक्ति का शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जा सके। युवा समाजसेवी नबी आजाद को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कम्युनिकेशन टास्क फोर्स का सदस्य भी बनाया गया है।
पहले झीझकते थे लोग, अब करते पैरवी:
सारण जिले के लहलादपुर प्रखंड के बसही पंचायत में करीब पांच गांव हैं । इस पंचायत में एससी-एसटी ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की जनसंख्या अधिक है। इस गांव में 13 हजार से अधिक जनसंख्या है। शुरुआती दौर में टीकाकरण को लेकर लोग झिझक रहे थे। तरह-तरह के बहाना बना रहे थे। लेकिन जागरूकता ने लोगों की सोच बदल दी। अब इस गांव के लोग युवा समाजसेवी से यह कहते नहीं थकते हैं कि मुझे भी कोरोना वाला टीका लगवा दीजिए। इस गांव में अब तक करीब 80 प्रतिशत से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है।
समाज सेवा के लिए राष्ट्रपति आवार्ड के लिए हुआ है चयन:
युवा समाजसेवी नबी आजाद की अपने क्षेत्र में एक अलग पहचान है। उनकी बातों को हर कोई सुनता है। समाज सेवा में उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण है। नबी आजाद को समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। इसके साथ सारण जिलाधिकारी डॉ. नीलेश रामचंद्र देवरे ने उनकी कार्यों की प्रशंसा की है। नबी आजाद को कई सरकारी समारोह में सम्मानित भी किया जा चुका है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- महर्षि मेंही महाराज की जयंती पर निकली प्रभातफेरी,सेवा व भक्ति का दिया संदेशबरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में महर्षि मेंही महाराज की 142वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। गुरुवार सुबह महर्षि मेंही संतमत सत्संग मंदिर, गुरुबाजार से गाजे-बाजे के साथ भव्य … Read more
- बाढ़ नियंत्रण पदाधिकारी के साथ एसडीओ ने की विशेष बैठक,दिए आवश्यक दिशा निर्देशबाढ़ नियंत्रण के पदाधिकारी अपने क्षेत्र में बने रहेंगे बारसोई /कटिहार – गुरुवार को बाढ़-नियंत्रण के पदाधिकारी के साथ एसडीओ में की विशेष बैठक। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने की। उपस्थित … Read more
- महाराष्ट्र के दत्तकग्राही दंपत्ति को सौंपा गया बालककटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दत्तक ग्रहण वाद की सुनवाई कर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान कटिहार में आवासित बालक इयान (काल्पनिक नाम) को दत्तक ग्रहण विनियम, 2022 के प्रावधानों के तहत नासिक … Read more
- कटिहार:टीकाकरण को लेकर टाॅस्क फोर्स की बैठक आयोजितकटिहार – एचपीवी टीकाकरण को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म में आयोजित इस बैठक में सिविल सर्जन डा.जेके … Read more
- शादी में मनपसंद सजावट नही होने पर घर वाले ने सामान रोका,टेंट मालिक ने जहर खा कर किया आत्महत्याफलका/ कटिहार – फलका थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना घटी है। यहाँ एक शादी में मनपसंद सजावट नही करने पर घर वाले द्वारा सामान रोकने पर टेंट मालिक ने जहर खा कर आत्महत्या … Read more
- सड़क दुर्घटना में एक की मौत एक घायल,जख्मी को सदर अस्पताल किया गया रेफरकदवा/कटिहार – बेलौरी सोनैली मुख्य पीडब्लूडी पथ पर रात्रि के लगभग नौ बजे हो रही काफी तेज बारिश के कारण एक अज्ञात वाहन की चपेट में दो बाइक सवार आ गए। जिससे बाइक चालक … Read more
- सरस्वती शिशु मंदिर में विशेष दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजनकटिहार – शहर के बरमसिया अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर में एक विशेष दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सचिव अमित कुमार गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता की अध्यक्षता एवं प्रधानाचार्य … Read more
- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रखंड मुख्यालय में बैठक आयोजित9 मई को होगा मामलों का निपटारा कोढ़ा /कटिहार – आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर कोढ़ा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा … Read more
- जयमाला शिक्षा निकेतन की ओर से उत्कृष्टता सम्मान समारोह 2025-26 आयोजितकटिहार – शहर के टाउन हॉल में उत्कृष्टता सम्मान समारोह 2025-26 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर निदेशक डॉ.एसके सुमन की माताजी … Read more
- कोढ़ा नगर पंचायत के कई वार्ड जलमग्न, वार्डवासी परेशानमुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने खुद संभाला मोर्चा कोढ़ा /कटिहार – नगर पंचायत में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के कारण … Read more
- धुमधाम ने मनाई गई मेही परमहंस जी महाराज की जयंतीकोढा /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मखदमपुर पंचायत में महर्षि मेही परमहंस जी महाराज की गुरु जयंती अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाई गई। प्रातःकाल सत्संग प्रेमियों ने प्रभात फेरी निकालकर … Read more
- सेवानिवृत्ति पर कर्मी को दी गयी भावभीनी विदाईकटिहार – केबी झा कॉलेज के चतुर्थवर्गीय कर्मी विजयनाथ मिश्रा का विदाई समारोह का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० संजय सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जहां छात्रों और … Read more
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैराखोरे में गुरु गोष्ठी एवं जनगणना को लेकर बैठक आयोजितविद्यालय में गुरु गोष्ठी व जनगणना को लेकर बैठक बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैराखोरे में गुरु गोष्ठी एवं जनगणना सेंसस को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक का … Read more
- बिजली की समस्याओं को दूर करने के लिए एसडीओ ने की बैठकबिजली विभाग के पदाधिकारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश 20 दोनो के अंदर बिजली होंगे दुरुस्त बारसोई /कटिहार – अनुमंडल सभागार भवन में बिजली की समस्याओं को दूर करने के लिए एक विशेष बैठक … Read more
- टेढ़ागाछ में बिजली व्यवस्था बदहाल: हल्की बारिश के बाद 15 घंटे का ब्लैकआउट, लोगों में रोषविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। बुधवार रात्रि को करीब एक घंटे तक रुक-रुक कर हुई बारिश के … Read more
- किशनगंज:शराब कांड में फरार महिला आरोपिता के घर कुर्की जब्तीरणविजय /पौआखाली बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, पौआखाली पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई को … Read more
- किशनगंज:नाबालिग लड़की हुई लापता, प्राथमिकी करवाई गई दर्जकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में गुरुवार को परिजनों ने नाबालिग लड़की के लापता होने की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज … Read more
- किशनगंज:मिठाई दुकान से दो बाल श्रमिक को करवाया गया मुक्तकिशनगंज/प्रतिनिधि बाल मजदूर के खिलाफ श्रम विभाग के चलाए जा रहे अभियान के दौरान शहर के पश्चिम पाली इमली गोला चौक के समीप से गुरुवार एक मिठाई दुकान से बाल मजदूर कर रहे तीन … Read more
- किशनगंज:फर्जी कंपनी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना उत्तरप्रदेश के नोएडा से हुआ गिरफ्तार, फर्जी निवेश कंपनी के माध्यम से 81.83 लाख की हुई थी ठगीकिशनगंज/प्रतिनिधि फर्जी कंपनी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया है।दिघलबैंक निवासी आरोपी इकबाल अहमद को नोएडा (उत्तर प्रदेश) से 26 अप्रैल … Read more
- किशनगंज :गंधर्वडांगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 लीटर विदेशी शराब के साथ गाड़ी जब्तमुरलीधर झा /दिघलबैंक /किशनगंज किशनगंज में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।उसी क्रम में गंधर्वडांगा थानापुलिस ने गुप्त सूचना के … Read more
- प्रेम नगर रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी,3 महिला और 5 पुरुष गिरफ्तारदेह व्यापार धंधे के विरुद्ध किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही, तीन महिला और पांच पुरुष को पुलिस ने किया गिरफ्तार आपत्तिजनक सामान किया गया बरामद बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के … Read more
- किशनगंज में मारपीट से युवक घायल, दोनों पक्षों के अलग-अलग दावेकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के कागजिया बस्ती स्थित पहाड़ी चौक पर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक मोहम्मद आसिफ, निवासी मोतीबाग, को इलाज के … Read more
- ठाकुरगंज में पोक्सो मामलों के फरार आरोपियों पर शिकंजा, एक के घर कुर्की-जब्ती, दूसरे पर चस्पा हुआ इश्तहारठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह महिला एवं बाल अपराध से जुड़े मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ ठाकुरगंज पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चल … Read more
- किशनगंज के युवक का शव बरेली रेलवे ट्रैक पर मिला, मौत पर सवाल—विधायक ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांगकिशनगंज /ठाकुरगंज /प्रदीप शर्मा किशनगंज जिले के ठाकुरगंज निवासी एक युवक का शव उत्तर प्रदेश के बरेली में रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान … Read more
- चालों का महाकुंभ: अब किशनगंज में बिछेगी बुद्धि की बिसात, हर खिलाड़ी को मिलेगा खुद को साबित करने का मौकासर्वत्र शतरंज’ टूर्नामेंट 3 मई को — दिमागी खेल का बड़ा मंच₹51,000 इनामी राशि, कई राज्यों के खिलाड़ी होंगे शामिल किशनगंज/प्रतिनिधि तेजी से बदलते सामाजिक और तकनीकी परिवेश में जहां युवाओं की बढ़ती निर्भरता … Read more
- राज्य अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता हेतु आदर्श व अपर्णा पटना रवाना,संघ ने दी शुभकामनाएंपटना में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय बिहार राज्य अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए किशनगंज के खिलाड़ी बुधवार को रवाना हुए। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, छपरा, लखीसराय, … Read more
- KishanganjNews:पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में अदालत ने आरोपी को सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा,जुर्माना भी लगाया गयाकिशनगंज/प्रतिनिधि अनन्य विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम दीप चंद पाण्डेय की अदालत ने बुधवार को पोक्सो अधिनियम के मामले में एक अहम फैसला सुनाया है। अनन्य विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम दीप चंद पाण्डेय की अदालत … Read more



























