शुरुआती विरोध के बाद टीकाकरण के महत्व को समझने लगी हैं ग्रामीण अल्पसंख्यक महिलाएं
ड्यूटी के दौरान पहली लहर में संक्रमण की शिकार हुई , संक्रमण को मात देकर फिर जागरूकता संबंधी अपने काम में जुटी
किशनगंज /प्रतिनिधि
- वैश्विक महामारी के दौरान कई स्वास्थ्य कर्मियों के साथ- साथ सामेकित बाल विकास कार्यक्रम के कर्मी भी कंधे से कन्धा मिलाकर कार्य कर रहे हैं | वर्तमान समय में कोरोना से बचाव को लेकर टीकाकरण चल रहा है। चुनौतियों से भरे इस दौर में कुछ कर्मी जनसेवा व समर्पण की मिसाल बन कर सामने आये हैं। परिवार व समाज की खुशहाली व विकास में महिलाओं की भागीदारी शुरू से ही महत्वपूर्ण रही है। आज महिलाएं सामाजिक स्तर पर हर बड़े बदलाव का सूत्रधार बन रही हैं। समाज के समक्ष खड़ी किसी बड़ी चुनौती के वक्त महिलाएं आगे बढ़ कर अपने नेतृत्व के दम पर इससे निपटने का साहस दिखाने के लिये भी अब आगे आने लगी हैं । क्षेत्र की महिलाओं ने सामुदायिक स्तर पर संक्रमण के प्रसार को रोकने व बचाव संबंधी उपायों को बढ़ावा देने के प्रयासों में जुटे रह कर अपनी सफलता की मिसाल पेश की है। कोचाधामन सामेकित बाल विकास कार्यक्रम अंतर्गत महिला पर्यवेक्षिका प्रीति सिंह का नाम भी कुछ ऐसी ही महिलाओं की सूची में शामिल है।वह पोषण सम्बंधित कार्य के अलावा संक्रमण से बचाव संबंधी उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करने, पीड़ित लोगों को जरूरी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें टीकाकरण के लिये प्रेरित करते हुए पूरे समुदाय को कोरोना से सुरक्षित करने की अपनी भूमिका में अब तक बेहद सफल साबित हुई हैं।
संक्रमण को मात देकर दोबारा अपनी ड्यूटी पर लौटी :
अपनी जिम्मेदारियों के निवर्हन के क्रम में पहली लहर में प्रीति कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गयी थी | प्रीति बताती हैं कि संक्रमित होने के बावजूद वे ठीक होकर पुनः सेविका के साथ जागरूकता एवं जांच के कार्य में जुट गयीं | उनका संकल्प कहीं से भी प्रभावित नहीं हुआ। मजबूत हौसले के दम पर संक्रमण से जुड़ी चुनौतियों को मात देकर प्रीति दोबारा अपनी ड्यूटी पर लौटी और पोषण संबंधी अपने कार्य में जुट गयी। प्रीति बताती हैं कि कोरोना से जारी लड़ाई में टीकाकरण सभी लोगों के लिए जरूरी है। छह माह में छह करोड़ टीकाकरण के लिए ग्राम वार्ता के तहत महा टीकाकरण अभियान को लेकर लोगों को जागरूक कर ही सफलता हासिल की जा सकती है। लोगों को समझाने तथा टीका लेने के लिए प्रेरित करना होगा। ग्रामवार्ता नियमित रूप से चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि परवरिश योजना से ज्यादा से ज्यादा अनाथ बच्चों, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ बंधन योजना से गर्भवती महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ कर कार्यक्रम को सफल बनाना आसान होगा । लिहाजा टीकाकरण के लिये आने वाले लोगों को आपस में पर्याप्त दूरी बनाये रखने, मास्क का उपयोग करने के लिये भी वे लगातार प्रेरित करती रही हैं। संक्रमण के खुद के बचाव को लेकर मास्क का उपयोग उनकी अपनी प्राथमिकताओं में भी शुमार रहा है।
निरंतर प्रयासों से ग्रामीण महिलाओं को टीकाकरण के लिये किया राजी :
- प्रीति बताती हैं संक्रमण की पहली लहर में हमारे हाथ कुछ भी नहीं था लेकिन दूसरी लहर के आने तक कोरोना टीका के रूप में हमारे पास एक मजबूत हथियार उपलब्ध हो चुका था। जिले में कोरोना महामारी को लेकर शुरू से ही लोगों के बीच असमंजस की स्थिति रही है। यहां तक की गांव में किसी की तबीयत खराब होने बावजूद लोग जांच से कतराते थे। आम लोगों में शिक्षा का अभाव जागरूकता के मार्ग में बाधा थी। वहीं मेहतन मजदूरी कर किसी तरह जीविकोपार्जन में लगे गांव की अधिकांश आबादी स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को लेकर अनभिज्ञ बने थे। इधर प्रीति सिंह लगातार प्रखंड व जिला स्तर पर हो रही स्वास्थ्य संबंधी बैठकों में अपनी भागीदारी के कारण महामारी की गंभीरता से बहुत हद तक परिचित हो चुकी थी। उन्होंने ग्रामीणों के इस लापरवाह रवैया में बदलाव की ठानी। बावजूद इसके टीकाकरण के लिये लोगों को जागरूक करने के लिये संचालित अभियान के दौरान उन्हें महसूस हुआ कि गांव के कुछ लोग जहां कोरोना को कोई रोग मानने को तैयार नहीं थे। जब कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हुई। वहीं बहुत से लोगों के मन टीकाकरण को लेकर व्याप्त संशय अभियान की सफलता में बाधक साबित हो रहा था। लोग टीकाकरण को लेकर सोशल मीडिया पर परोसे जा रहे भ्रामक जानकारियों से प्रभावित थे। बावजूद इसके उन्होंने अपनी जिद नहीं छोड़ी। उन्होंने पंचायत के मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से संपर्क स्थापित कर लोगों के बीच जागरूकता अभियान के संचालन का निर्णय लिया। ग्रामीण स्तर पर जागरूकता संबंधी बैठकें व चौपाल आयोजित किये गये। क्षेत्र में लगातार जागरूकता संबंधी बैठक का आयोजन ही नहीं किया बल्कि ए एन एम् एवं आंगनबाडी सेविका के साथ मिलकर गृह भ्रमण के दौरान भी उन्होंने लोगों को जागरूक करने का प्रयास नहीं छोड़ा | कुछ ही दिनों में इसका सकारात्मक परिणाम दिखने लगा। पहले जो लोग टीकाकरण के विरोध में अपनी आवाज बुलंद कर रहे थे। जागरूकता अभियान से जुड़ कर वे भी अब लोगों को टीकाकरण के लिये प्रेरित करने की मुहिम में जुट गये।
आज की अन्य खबरें पढ़े
- महर्षि मेंही महाराज की जयंती पर निकली प्रभातफेरी,सेवा व भक्ति का दिया संदेशबरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में महर्षि मेंही महाराज की 142वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। गुरुवार सुबह महर्षि मेंही संतमत सत्संग मंदिर, गुरुबाजार से … Read more
- बाढ़ नियंत्रण पदाधिकारी के साथ एसडीओ ने की विशेष बैठक,दिए आवश्यक दिशा निर्देशबाढ़ नियंत्रण के पदाधिकारी अपने क्षेत्र में बने रहेंगे बारसोई /कटिहार – गुरुवार को बाढ़-नियंत्रण के पदाधिकारी के साथ एसडीओ में की विशेष बैठक। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राजू … Read more
- महाराष्ट्र के दत्तकग्राही दंपत्ति को सौंपा गया बालककटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दत्तक ग्रहण वाद की सुनवाई कर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान कटिहार में आवासित बालक इयान (काल्पनिक नाम) को दत्तक ग्रहण विनियम, 2022 के … Read more
- कटिहार:टीकाकरण को लेकर टाॅस्क फोर्स की बैठक आयोजितकटिहार – एचपीवी टीकाकरण को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म में आयोजित इस बैठक … Read more
- शादी में मनपसंद सजावट नही होने पर घर वाले ने सामान रोका,टेंट मालिक ने जहर खा कर किया आत्महत्याफलका/ कटिहार – फलका थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना घटी है। यहाँ एक शादी में मनपसंद सजावट नही करने पर घर वाले द्वारा सामान रोकने पर टेंट मालिक ने … Read more
- सड़क दुर्घटना में एक की मौत एक घायल,जख्मी को सदर अस्पताल किया गया रेफरकदवा/कटिहार – बेलौरी सोनैली मुख्य पीडब्लूडी पथ पर रात्रि के लगभग नौ बजे हो रही काफी तेज बारिश के कारण एक अज्ञात वाहन की चपेट में दो बाइक सवार आ … Read more
- सरस्वती शिशु मंदिर में विशेष दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजनकटिहार – शहर के बरमसिया अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर में एक विशेष दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सचिव अमित कुमार गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता … Read more
- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रखंड मुख्यालय में बैठक आयोजित9 मई को होगा मामलों का निपटारा कोढ़ा /कटिहार – आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर कोढ़ा प्रखंड मुख्यालय के सभागार … Read more
- जयमाला शिक्षा निकेतन की ओर से उत्कृष्टता सम्मान समारोह 2025-26 आयोजितकटिहार – शहर के टाउन हॉल में उत्कृष्टता सम्मान समारोह 2025-26 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर निदेशक … Read more
- कोढ़ा नगर पंचायत के कई वार्ड जलमग्न, वार्डवासी परेशानमुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने खुद संभाला मोर्चा कोढ़ा /कटिहार – नगर पंचायत में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। … Read more
- धुमधाम ने मनाई गई मेही परमहंस जी महाराज की जयंतीकोढा /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मखदमपुर पंचायत में महर्षि मेही परमहंस जी महाराज की गुरु जयंती अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाई गई। प्रातःकाल सत्संग प्रेमियों … Read more
- सेवानिवृत्ति पर कर्मी को दी गयी भावभीनी विदाईकटिहार – केबी झा कॉलेज के चतुर्थवर्गीय कर्मी विजयनाथ मिश्रा का विदाई समारोह का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० संजय सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न … Read more
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैराखोरे में गुरु गोष्ठी एवं जनगणना को लेकर बैठक आयोजितविद्यालय में गुरु गोष्ठी व जनगणना को लेकर बैठक बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैराखोरे में गुरु गोष्ठी एवं जनगणना सेंसस को लेकर बैठक आयोजित … Read more
- बिजली की समस्याओं को दूर करने के लिए एसडीओ ने की बैठकबिजली विभाग के पदाधिकारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश 20 दोनो के अंदर बिजली होंगे दुरुस्त बारसोई /कटिहार – अनुमंडल सभागार भवन में बिजली की समस्याओं को दूर करने के … Read more
- टेढ़ागाछ में बिजली व्यवस्था बदहाल: हल्की बारिश के बाद 15 घंटे का ब्लैकआउट, लोगों में रोषविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। बुधवार रात्रि को करीब एक घंटे तक रुक-रुक … Read more
- किशनगंज:शराब कांड में फरार महिला आरोपिता के घर कुर्की जब्तीरणविजय /पौआखाली बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, पौआखाली पुलिस ने गुरुवार को … Read more
- किशनगंज:नाबालिग लड़की हुई लापता, प्राथमिकी करवाई गई दर्जकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में गुरुवार को परिजनों ने नाबालिग लड़की के लापता होने की प्राथमिकी … Read more
- किशनगंज:मिठाई दुकान से दो बाल श्रमिक को करवाया गया मुक्तकिशनगंज/प्रतिनिधि बाल मजदूर के खिलाफ श्रम विभाग के चलाए जा रहे अभियान के दौरान शहर के पश्चिम पाली इमली गोला चौक के समीप से गुरुवार एक मिठाई दुकान से बाल … Read more
- किशनगंज:फर्जी कंपनी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना उत्तरप्रदेश के नोएडा से हुआ गिरफ्तार, फर्जी निवेश कंपनी के माध्यम से 81.83 लाख की हुई थी ठगीकिशनगंज/प्रतिनिधि फर्जी कंपनी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया है।दिघलबैंक निवासी आरोपी इकबाल अहमद को नोएडा (उत्तर … Read more



























