कुमार राहुल
भाग्य का साथ हर वक्त मिलेगा, जरूरी नहीं ।अचानक गुजरात का मुख्यमंत्री बन जाना, 2014 में पहली बार किसी विपक्षी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल जाना, प्रधानमंत्री मोदी की जिंदगी की कहानी किस्मत से जुड़ी एक असाधारण गाथा है। कहां रेलवे स्टेशन में चाय बेचने वाला आज भारत का नेतृत्व कर रहे हैं । 7 सालों के शासन के बाद अब भारत में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, मोदी के लिए। आलोचक कहते हैं, बालों की सफेदी के साथ मोदी की बुजुर्ग इमेज का आकर्षण कम हो गया है। विरोधियों पर उनके हमले की धार भी पहले जैसी नहीं रही ।13 देशों में निर्वाचित नेताओं की रेटिंग पर नजर रखने वाली एजेंसी मॉर्निंग कंसलट ने पिछले साल के मुकाबले मोदी की रेटिंग में 20 पॉइंट की गिरावट बताई है ।
लेकिन उन्होंने जून में हुए सर्वे में 66% की उछाल उछाल के साथ बाकी देशों के नेताओं को पीछे छोड़ दिया है ।भारतीय एजेंसी प्रश्नम के सर्वे में कोविड-19 से व्यक्तिगत क्षति उठाने वाले 42 परसेंट लोगों ने मोदी सरकार को दोषी बताया है। और फिर महामारी से पहले ही धीमी पड़ चुकी अर्थव्यवस्था, 31 मार्च को समाप्त वर्ष में 7% सिकुड़ गई। अब पटरी पर आने के बजाय ठहर गई हैं ।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मोदी सरकार की प्रतिष्ठा को आघात लगा है, चीनी सेना ने 1 साल पहले कब्जा की गई भारतीय जमीन से हटने से इनकार कर दिया है। मोदी सरकार को विरोध भी पसंद नहीं है ।84 वर्षीय फादर स्टेन स्वामी ( जो कि आदिवासियों के लिए काम करते थे )इसके सबसे बड़े उदाहरण है। कि वह इतने बड़े आतंकी थे, कि पार्किंसन और कोरोनावायरस की बिमारी के बावजूद उन्हें सरकार रिहा न करें। और उनकी मृत्यु एक कैदी के रूप में हो। और सुप्रीम कोर्ट भी अचंभित है, कि जिस आईटी कानून 66 A को सुप्रीम कोर्ट ने हीं असंवैधानिक और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ बताते हुए निरस्त कर दिया था ,और उसी कानून के तहत आज भी सरकार लोगों को गिरफ्तार कर रही हो, तो सरकार की इमेज कैसी रह जाती है, इसकी कल्पना आप खुद ही कर सकते हैं।
आपने अक्सर गौर किया होगा, कि चुनाव के कुछ महीने पहले विपक्ष के नेताओं पर वर्षो पुराने मामले में ईडी/ इनकम टैक्स /सीबीआई के छापे पड़ते हैं ।बराबर हो रहे, ऐसे मामलों से आम जनता भी समझने लगी है, कि सरकार प्रतिशोध लेने के लिए ऐसी कार्रवाई कर रही है। आम जनता की पेट्रोल ,डीजल, खाने के तेल की बढ़ती कीमतों से जान निकली जा रही है ,रही सही जान महामारी से उपजी बेरोजगारी ने निकाल दी है ।लेकिन सरकार है, कि आपदा को अवसर में बदलने मे, चूक नहीं रही है ।और खूब कमा रही है। नीति आयोग की 3 साल पुरानी रिपोर्ट के अनुसार भारत में 60 करोड़ से ज्यादा लोग जल संकट से जूझ रहे हैं। भारत के 21 बड़े महानगरों के अंडर ग्राउंड वाटर खत्म सा हो गया है ।पानी की क्वालिटी के मामले में 122 देशों में भारत 120 वे नंबर पर है। लेकिन 15 लाख करोड़ की रकम से दर्जनों नदियों को जोड़ने वाली बहु प्रचारित प्रोजेक्ट और गेम चेंजर योजना को सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। जल संरक्षण और सिंचाई की इतनी बड़ी परियोजना परवान नहीं चढ़ सकी, लेकिन 2022 तक कृषि की आमदनी दुगुनी करने का लक्ष्य सरकारी फाइलों में बरकरार है। ऐसे अनेकों लक्ष्यों की वजह से विभिन्न सरकारी विभागों में करोड़ों की संख्या में नौकरी की भ्रामक vacancy भी दिखती है। साथ ही किसान कृषि कानूनों के विरोध में आज भी दिल्ली बॉर्डर में धरना रत हैं। जिसे सरकार सुनने तक को तैयार नहीं है। तमाम नाकामियों के बावजूद मोदी के टक्कर में कोई नहीं है।
क्योंकि मोदी को पता है, कि भारत में चुनाव का मुद्दा कभी बेरोजगारी ,गरीबी ,अशिक्षा रही ही नहीं। इसलिए 2022 मे पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए ,मंत्रिमंडल का विस्तार जो किया गया है ,उनमें ओबीसी, एससी ,एसटी, महिलाओं का खास ध्यान रखा गया है। क्योंकि जातीय तुष्टीकरण से ही वोट बैंक मजबूत होता है। ऐसा कहा जा रहा है, कि दलित वोट हवा में तैर रहे हैं ।और इस को लपकने की दावेदारी सबसे अधिक भाजपा की ही है। वोट बैंक और बैंक अकाउंट मजबूत तो सत्ता मजबूत। और अब संघ प्रमुख मुस्लिमों को रिझाने के लिए कैंपेन चला रहे हैं ।हाल ही में श्री भागवत ने कहा है ,कि भारत में हिंदू ,मुसलमान का डीएनए एक है ।साथ ही उन्होंने कहा ,कि गौ रक्षा के बहाने मानव हत्या ,जो लोग कर रहे हैं ,वह हिंदुत्व के विरोधी हैं ।इन दिनों की PEW का सर्वे काफी चर्चा में है। सर्वे के अनुसार लोग ,मोदी के विरोधियों की इसलिए नहीं सुन रहे हैं, क्योंकि उनकी भाषा लोग ना तो पसंद करते हैं, ना समझते हैं ।आप उन्हें धर्मनिरपेक्षता का भाषण पिलाइए ,वह समझेंगे ,कि आप उन्हें कट्टरपंथी मान रहे हैं। आप आर्थिक मोर्चे पर मोदी के कामकाज की आलोचना कीजिए, जवाब मिलेगा ,कि लोग केवल रोटी दाल के लिए ही नहीं जीते हैं। और इन सबसे महत्वपूर्ण है, राम की आस्था ।लंबी लड़ाई के बाद बन रहे राम मंदिर 2024 में बनकर तैयार हो ही जाएगा। भव्य आयोजन भी होगा ,माहौल राममय होगा, और इसी साल आम चुनाव भी है। इन सारी परिस्थितियों के बीच शरद पवार और प्रशांत किशोर की ‘एकजुट विपक्ष ‘की खोज पूरी होगी ?जवाब बहुत कठिन है ।शरद पवार और किशोर की अब तक तीन बैठके हो चुकी है। कुछ हद तक पवार ,किशोर की साझेदारी के पीछे मोदी के प्रभुत्व को 2024 में चुनौती देने का मोदी विरोधी खेमे का उतावलापन नजर आता है ।राजनीतिक आईसीयू से बाहर आने में असमर्थ कांग्रेस को देखते हुए, तीसरे मोर्चे की संभावना मोदी विरोधियों के लिए आकर्षक है। तीसरा मोर्चा अजीब राजनीतिक जानवर है, जो अक्सर धरती खोदकर बाहर आ जाता है ,जब भी लगता है ,कि वह विलुप्त होने वाला है। और जहां तक कांग्रेस की बात है ,जिसने सालों देश को अपनी जागीर के समान चलाया, लेकिन उसी कांग्रेस के राहुल गांधी के नेतृत्व में ,पार्टी के पास मैदानी काम करने और सहयोगियों को एकजुट करने की क्षमता नहीं है ।यानी मोदी हल्की-फुल्की मुश्किल में तो हैं ,लेकिन होड़ में सबसे आगे हैं।
ये लेखक के निजी विचार है ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- तेज रफ्तार बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री घायलकिशनगंज – अररिया सड़क पर महादेव दिघी के समीप तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से बस सवार कई लोग घायल हो गए। शनिवार सुबह घटित घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों … Read more
- ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: 518 ग्राम स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारअररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो और बाइक भी जब्त अररिया/अरुण कुमार जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बैरगाछी थाना क्षेत्र के रामपुर मोहनपुर … Read more
- नगर निगम की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितईओ, मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, निगम पार्षद सहित कर्मी को दिया गया विशेष प्रशिक्षण कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 को लेकर विकास भवन सभागार में … Read more
- सड़क किनारे मक्का का ढेर बना मौत का कारण,पूर्व मुखिया साधना देवी की दर्दनाक मौतकोढ़ा /कटिहार-राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे रखा गया मक्का का ढेर शनिवार की सुबह एक परिवार के लिए काल बन गया। खगड़िया जिले के महेशखुट चौक से पहले एनएच-31 पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कोढ़ा प्रखंड के … Read more
- ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, गांव में पसरा मातममनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना क्षेत्र के धमक टोला स्थित 12 नंबर रेलवे गेट के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान होरेन … Read more
- नरोत्तम जोशी के निधन से चैम्बर परिवार मर्माहत,वार्षिक आमसभा स्थगितकटिहार – नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरोत्तम जोशी के असामयिक निधन से चैम्बर के साथ-साथ व्यवसायी वर्ग मर्माहत है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष के निधन की खबर मिलते ही आगामी 14 जून को … Read more
- कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर,एसएच निर्माण में बाधक बने पक्का घर को तोड़ा गयाकदवा/कटिहार- प्रखंड क्षेत्र के कंटिया पंचायत अंतर्गत निझरा गांव में एसएच 98 सड़क के निर्माण कार्य मे बाधा बन रहे सत्यनारायण दास के पक्का के घर को प्रशासन की देखरेख में तोड़ कर हटाया गया।सड़क निर्माण का कार्य … Read more
- अंचल कार्यालय में जनता दरबारदो पुराने भूमि विवादों का निष्पादन चार नए मामले दर्जमनिहारी /कटिहार – मनिहारी अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में राजस्व अधिकारी रामसागर पासवान ने भूमि विवादों से जूडी समस्याओं की सुनवाई … Read more
- सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन,पटना में कटिहार का करेंगे प्रतिनिधित्वमनिहारी /कटिहार – कटिहार जिला नेटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को मनिहारी में सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए बालक एवं बालिका वर्ग का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए … Read more
- सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों तक समयबद्ध लाभ के लिए समीक्षा बैठक आयोजितपूर्णिया – जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूर्णिया के सहायक निदेशक अमरेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति,लंबित आवेदनों की स्थिति, बायोमेट्रिक … Read more
- कटिहार:जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा 25 केन्द्रों पर आज,36 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिलकटिहार – रविवार को दोनो पाली में आयोजित होने वाली सिपाही परीक्षा की जिले में 14 एवं 17 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्वक संचालित करने को लेकर बैठक आयोजित की गई।विकास भवन सभागार में … Read more
- फारबिसगंज प्रखंड के भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित, ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शनसंवाददाता: बिपुल विश्वास फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जलजमाव और नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से स्थानीय लोगों का जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो गया है.सड़क पर लगातार जमा पानी और … Read more
- बहादुरगंज में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायतसंवाददाता: निसार अहमद किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन के द्वारा बड़ी कारवाई की गई।मालूम हो कि थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई के किनारे से अवैध अतिक्रमण को हटाया … Read more
- फारबिसगंज में आरोपी के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला ,दो गिरफ्तारसंवाददाता:अरुण कुमार अररिया जिले के फारबिसगंज में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है।घटना शुक्रवार शाम की है जब पुलिस टीम रामपुर में आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी … Read more
- 17-18 जून को ठाकुरगंज में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर, योजनाओं का मिलेगा लाभमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कौशल विकास सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अहमर अब्दाली की अध्यक्षता में पंचायत एवं प्रखंड कर्मियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 एवं 18 जून 2026 … Read more
- लोजपा नेता बीरेंद्र तिवारी की छत से गिर कर मौत,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज शहर के लाइन मोहल्ला निवासी एवं लोक जनशक्ति पार्टी के नेता बीरेंद्र तिवारी की छत से गिरने से मौत होने से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय बीरेंद्र तिवारी … Read more
- अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ठाकुरगंज पहुंचे: भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले, संगठन मजबूती पर की चर्चासंवाददाता/ठाकुरगंज बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लख्खा किशनगंज जिले के ठाकुरगंज पहुंचे। उन्होंने कनकपुर पंचायत के मानिकपुर स्थित नेताजी मार्केट में भाजपा प्रवक्ता एवं अधिवक्ता कौशल किशोर यादव के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और … Read more
- किशनगंज:प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित, व्यापक प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोरटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र में आगामी 17 एवं 18 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के सफल संचालन एवं अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय … Read more
- टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, छह मामलों का हुआ निष्पादनटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के लोगों की भूमि एवं रास्ता संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार को टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचल अधिकारी … Read more
- भोरहा पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 57 मरीजों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरणटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत भवन में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के समीप बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं … Read more
- टेढ़ागाछ की ज्वलंत समस्याओं को जिला परिषद बैठक में उठाया गया,शीघ्र समाधान की मांगटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह जिला परिषद सभागार भवन में शनिवार को जिला परिषद अध्यक्षा रुकैया बेगम की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद सदस्यों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस … Read more
- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातमटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कालपीर पंचायत के भेलागुड़ी गांव में शनिवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना अपराह्न करीब 3:15 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी … Read more
- मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजितकिशनगंज /प्रतिनिधि मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, कारा एवं सुधार सेवाएँ निरीक्षालय (गृह विभाग) तथा परिवहन विभाग में क्रमशः मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के पदों पर चयन हेतु दिनांक 14 जून एवं 17 … Read more

























