फलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के मघेली पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-चार चातर गांव में एक 45 वर्षीय महिला को सांप ने डस लिया।सर्पदंश की शिकार महिला का इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक महिला मकबून निशा (45) चातर गांव निवासी बतायी जाती है।
घटना के बारे में बताया जाता है कि गुरुवार की रात्रि चातर गांव निवासी मकबून निशा खाना बनाने हेतु घर के बगल में जलावन लाने गयी हुई थी।जलावन लेने के दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया।
जिसके बाद महिला ने घटना की जानकारी अपना परिजनों को दी।परिजनों द्वारा आनन- फानन में प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा ले जाया गया।जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने घटना की सूचना पंचायत समिति प्रतिनिधि मोहम्मद बाबुल को दिया। समिति प्रतिनिधि ने घटना की जानकारी सीओ सौमी पोद्दार को दिया गया।सूचना पाकर राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंच पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी लिये।वहीं परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया।घटना के बाद मृतिका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।



























