मनसाही/कटिहार – अंचल कार्यालय मनसाही में कार्यरत राजस्व कर्मचारी अमरजीत कुमार, चंद्रमा सिंह एवं कृष्णानंद बिन्द का स्थानांतरण बिहार सरकार के द्वारा किया गया। इस मौके पर अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल ने सभी कर्मी को फूलों का माला पहनाकर एवं बुके देकर सम्मानित किए।
तथा संपूर्ण वस्त्र सेट दिए। उन्होंने कहा कि कि बिहार सरकार के आदेशानुसार राजस्व कर्मचारी का स्थानांतरण राजस्व कर्मचारी के गृह जिले में किया गया हैं । इस कड़ी में राजस्व कर्मचारी अमरजीत कुमार का स्थानांतरण सहारनपुर जिला,चंद्रमा सिंह एवं कृष्णानंद बिन्द का कैमूर जिला हो गया हैं। तीनों राजस्व कर्मचारी को जो भी कार्य दिए जाते थे।
वे बेहिचक करके देते थे। इनके कार्यकाल सराहनीय योग्य रहा। ये अपने गृह जिले में खूब मन लगाकर काम करें और अपना नाम रोशन करें तथा राजस्व कर्मचारी से आगे उच्च अधिकारी,पदाधिकारी बने। मेरी शुभकामनाएं साथ हैं। साथ ही पंचायत जनप्रतिनिधियों ने भी तीनों राजस्व कर्मचारियों के कार्यकाल की सराहना की।
इस अवसर पर राजस्व कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक महबूब आलम,साहबनगर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद तज्जमुल हक, भेड़मारा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद मोफीजुद्दीन,वार्ड सदस्य मोहम्मद अंसारुल हक, कार्यपालक सहायक पवन पासवान,चंदन कुमार,पवन कुमार,स्वीटी कुमारी,पल्लवी कुमारी,अबू शहमा,रमेश पासवान आदि उपस्थित रहे ।


























