जीविका सहकारी समिति की पंचम आमसभा संपन्न

SHARE:

समेली/कटिहार – जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड चांदपुर में वित्तीय वर्ष 2025-26 की पंचम आमसभा आयोजित किया गया । आमसभा में समिति की वार्षिक प्रगति,आय-व्यय का लेखा-जोखा, वित्तीय प्रतिवेदन, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही समिति के संचालन को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला से वाईपी लाइव स्टोक लिली कुमारी ,वाईपी मौसम कुमारी तथा बीपीएम प्रकाश सिंह,एसी सुमित कुमार आदि शामिल हुए। उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएलएफ अध्यक्ष किरण देवी ने की जबकि मंच संचालन एसी सुमित कुमार ने किया। कार्यक्रम में जीविका से जुड़ी बड़ी संख्या में दीदियां, कैडर, सहकारी समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी शामिल हुए।इस दौरान अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडरों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!