कचना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के कचना थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।कचना थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कचना रेलवे पूर्वी गेट के समीप कुछ लोग एकत्र होकर शराब का सेवन कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस बल ने घेराबंदी कर सभी दस लोगों को मौके से पकड़ लिया।गिरफ्तार सभी लोगों को चिकित्सीय जांच के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई भेजा गया । जहां ब्रेथ एनालाइजर एवं चिकित्सकीय परीक्षण में शराब सेवन की पुष्टि हुई।
इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया तथा उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई।गिरफ्तार आरोपित में कुंदन चौधरी (28) पिता- प्रयाग चौधरी, बाजेदोगाछ बिंद टोला, रमण कुमार (19) पिता हरिहर चौधरी, बाजेदोगाछ बिंद टोला, परेखा चौधरी (65) पिता चंदर चौधरी, बाजेदोगाछ बिंद टोला, मोहन कुमार (19) पिता सुखदेव चौधरी, बाजेदोगाछ बिंद टोला, संतोष कुमार (20) पिता- स्व. नंदकिशोर नया टोला मनिहारी, राजू नुनिया (38) पिता दबीर प्रसाद बड़ा शिकारपुर थाना आबादपुर, रतन नुनिया (55) पिता- रामधनी नुनिया बड़ा शिकारपुर, विनोद नुनिया (36) पिता गनिक प्रसाद नुनिया, बड़ा शिकारपुर, मोतीलाल नुनिया (45) पिता- हरिल प्रसाद नुनिया बड़ा शिकारपुर, शिव कुमार नुनिया (28) पिता संतलाल प्रसाद, बड़ा शिकारपुर शामिल है ।
थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कचना थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शराब के अवैध कारोबार, सेवन एवं तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



























