रतुआ मदरसा प्रबंध समिति विवाद की डीपीओ ने की जांच

SHARE:

इरफान/पोठिया (किशनगंज)।

पोठिया प्रखंड के पहाड़कट्टा पंचायत स्थित रतुआ मदरसा जिनतुल कुरान में प्रबंध समिति के गठन को लेकर उठे विवाद की गुरुवार को किशनगंज स्थापना शिक्षा विभाग के डीपीओ राज कमल ने स्थलीय जांच की। इस दौरान नवगठित समिति के पदाधिकारी, शिकायतकर्ता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


बताया गया कि 24 जनवरी 2026 को ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नई प्रबंध समिति का गठन किया गया था, जिसमें हाफिज जमील अख्तर को सचिव और तनवीर आलम को अध्यक्ष बनाया गया। बाद में मो. कैसर आलम ने समिति गठन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए शिक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराई।


जांच के दौरान डीपीओ ने अध्यक्ष एवं सचिव के नियुक्ति पत्र, डोनर संबंधी अभिलेख, समिति के सदस्यों की जानकारी तथा उनके बच्चों के नामांकन का सत्यापन किया। मदरसे में 193 छात्रों की उपस्थिति का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों से समर्थन लेने पर अधिकांश लोगों ने नवगठित समिति के पक्ष में हाथ उठाया।


ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने वर्तमान समिति को ही मदरसे के संचालन की जिम्मेदारी सौंपने की मांग की। वहीं, डीपीओ राज कमल ने कहा कि दोनों पक्षों की बात सुनने और दस्तावेजों की जांच के बाद रिपोर्ट बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड को भेजी जाएगी। बोर्ड के निर्णय के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!