हसनगंज /कटिहार – पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और मजबूती मिली है।
इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष निक्की ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कांड संख्या 184/2026 में दर्ज पॉक्सो मामले में कोठी टोला निवासी नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


























