फूल-माला, बुके व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित, बोलीं- जरूरत पड़ने पर विद्यालय के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध
बरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय गुरुबाजार में शुक्रवार को विद्यालय की शिक्षिका ऊषा कुमारी जायसवाल के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक राजकुमार दास ने की। जबकि मंच संचालन राजद नेता विमल मालाकार ने किया।
समारोह में उप मुख्य पार्षद अमन कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक सुबोध यादव, केआरपी अनूप गुप्ता, शिक्षाविद् राकेश रौशन, शिक्षक सह कवि विपिन चौधरी, समाजसेवी अभय जायसवाल एवं गौतम भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने शिक्षिका ऊषा कुमारी जायसवाल को फूल-माला, बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके लंबे शैक्षणिक योगदान का सम्मान किया। वक्ताओं ने कहा कि ऊषा जायसवाल ने अपने सेवाकाल में अनुशासन, समर्पण और मातृत्व भाव से बच्चों को शिक्षा प्रदान कर विद्यालय की गरिमा बढ़ाई।
उनका कार्यकाल आने वाली पीढ़ी के शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। सम्मान से अभिभूत शिक्षिका ऊषा कुमारी जायसवाल ने भावुक होकर कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन का नया अध्याय है। विद्यालय, सहकर्मियों और विद्यार्थियों से मिले स्नेह को वह जीवनभर नहीं भूल पाएंगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को हमेशा प्यार और अपनापन के साथ शिक्षा देने का प्रयास किया है।
यदि भविष्य में विद्यालय को उनकी आवश्यकता होगी तो वह हर समय सहयोग के लिए उपलब्ध रहेंगी।समारोह में शिक्षिका कुमारी नीमा,अरुणा कुमारी, स्वेशा कुमारी, प्रधानाध्यापक राजकुमार रविदास,चंद्रप्रकाश भारतीय, पूनम गुप्ता, अंजली कुमारी, कुमारी नीमा,ज्योति कुमारी, राधा कुमारी,नौशाद अंसारी, कामख्या नारायण शर्मा, मो. फरीद, विनोद कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक संजीव कुमार, सुनीता कुमारी, मिनहाज,सफीकुल, पप्पू कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन शिक्षिका के उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ किया गया।


























