बिहार :पूर्व मध्य रेल की ओर से यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बिहार के अलग-अलग शहरों से कई ट्रेनों के परिचालन में विस्तार किया गया है। नई दिल्ली से पटना के रास्ते मालदा टाउन के बीच चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन और आनंद विहार से भागलपुर के बीच गरीब रथ एक्सप्रेस को परिचालन विस्तार दिया गया है। वहीं कामाख्या से भागलपुर किउल जंक्शन के रास्ते गया जंक्शन के बीच चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन फिर से बहाल कर दिया गया है। साथ ही पटना के रास्ते कामाख्या से भगत की कोठी के बीच स्पेशल एक्सप्रेस की भी फिर से पुनर्बहाली की जा रही है। इस संबंध में पूर्व मध्य रेल के मुख्य यात्री परिचालन प्रबंधक ने सूचना जारी कर दी है। इन ट्रेनों के चलाए जाने से यात्रियों को सहूलियत होगी। साथ ही पहले से चल रही ट्रेनों पर बोझ कम होगा।
सफर होगा आसान
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 04004/04003 नई दिल्ली-मालदा टाउन-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस नई दिल्ली से गुरुवार और रविवार को चलाई जाएगी, जबकि मालदा टाउन से यह ट्रेन मंगलवार और शनिवार के दिन चलाई जाएगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन 13 जून से अगले आदेश तक चलाई जाएगी, जबकि मालदा टाउन से यह ट्रेन 15 जून से चलेगी। इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के दो, स्लीपर के छह, एसी थ्री टायर के छह, एसी टू टायर के दो और फर्स्ट एसी के एक कोच शामिल होंगे। यह ट्रेन नई दिल्ली से खुलने के बाद लखनऊ, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना के रास्ते भागलपुर होते मालदा टाउन जाएगी।
वहीं ट्रेन संख्या 04412/04411 आनंद विहार टर्मिनल भागलपुर आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस स्पेशल एक्सप्रेस भागलपुर से 15 जून से अगले आदेश तक चलाई जाएगी। आनंद विहार से यह ट्रेन 14 जून से चलेगी। यह ट्रेन गरीब रथ की तर्ज पर चलाई जाएगी। ट्रेन में एसी थ्री के कुल 18 कोच होंगे।
बिहार के यात्रिओं का कामाख्या जाना होगा आसान
बिहार के स्टेशनों से होते हुए कामाख्या जाने वाली दो ट्रेनों की फिर से बहाली कर दी गई है।
कामाख्या से गया के बीच चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 05620 कामाख्या से 21 जून से अगले आदेश तक चलाई जाएगी। वापसी में यह ट्रेन गाड़ी संख्या 05619 गया से 22 जून से अगले आदेश तक चलेगी। कामाख्या से यह ट्रेन सोमवार को खुलेगी जबकि गया से मंगलवार को खुलेगी। ट्रेन में सेकंड एसी के एक, थर्ड एसी के पांच, स्लीपर के 10 और सामान्य श्रेणी के कुल 4 कोच होंगे। यह ट्रेन गया जंक्शन से खुलने के बाद नवादा, वारिसलीगंज, शेखपुरा, किउल जंक्शन, भागलपुर, न्यू फरक्का जंक्शन होते हुए कामाख्या जाएगी। वहीं कामाख्या से भगत की कोठी के बीच भी चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन को फिर से बहाल करने का फैसला लिया गया है। यह ट्रेन कामाख्या से 18 जून से अगले आदेश तक चलाई जाएगी जबकि भगत की कोठी से यह ट्रेन 22 जून से अगले आदेश तक चलेगी। यह ट्रेन कामाख्या से खुलने के बाद कटिहार जंक्शन, खगड़िया, बेगूसराय, न्यू बरौनी जंक्शन, पटना जंक्शन, आरा, बक्सर, डीडीयू, वाराणसी, लखनऊ होते जोधपुर के रास्ते भगत की कोठी जाएगी।
समय के लिए वेबसाइट और एप का करें इस्तेमाल
यात्री इन ट्रेनों की विस्तृत समय सारणी जाने के लिए रेलवे की वेबसाइट और एनटीईएस एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इन ट्रेनों की फिर से बहाली से दूसरी ट्रेनों पर भी यात्रियों का बोझ कम होगा और सफर आसान होगा।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गईवृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में सोमवार को प्रथम शिव शिष्य साहब श्री हरिद्रानंद की धर्मपत्नी राजमणि दीदी नीलम आनंद की … Read more
- श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ श्री श्याम ज्योत कीर्तनकटिहार- श्री श्याम मित्र मंडल रजिस्टर कटिहार के तत्वावधान में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर अरविंद कटारुका एवं अनिमेष कटारुका के सहयोग से शहर के दौलतराम चौक विनायक के सामने भव्य श्री श्याम ज्योत कीर्तन का … Read more
- कटिहार-मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहतस्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे बढ़े कटिहार – कटिहार जिले सहित सीमांचल के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कटिहार–मुंबई सेंट्रल … Read more
- योजना संचालन में आ रही बाधा को तत्काल दूर करना सुनिश्चित करें–डीएमसमन्वय समिति की बैठक में हुई विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कटिहार– एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिले में चल रही विभिन्न महत्वपूर्ण … Read more
- एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजनकटिहार – बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वाधान में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई कटिहार की ओर से सिविल सर्जन सभागार में एचआईवी -एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रेल … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर समन्वय बैठक, एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीकिशनगंज। सोमवार को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र स्थित भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीमा समन्वय बैठक (Border Meeting) आयोजित की गई। बैठक में कुर्लीकोट थानाध्यक्ष, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) तथा … Read more
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या-02, खोपड़ा पट्टी के 29 भूमिहीन एवं विस्थापित परिवारों के बीच बासगीत पर्चा … Read more
- बहादुरगंज में हिंसक प्रदर्शन मामला: 22 उपद्रवी गिरफ्तारडीएसपी और बीडीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल; करीब 3 लाख के नुकसान का अनुमान।। बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत नीट पेपर लीक और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बहादुरगंज में हुए उग्र प्रदर्शन और पुलिस पर जानलेवा हमले के मामले में … Read more
- झाड़ फूंक के चक्कर में गई सर्पदंश पीड़ित बच्चे की जानसागर चंद्रा/ किशनगंज झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हालांकि तांत्रिक के द्वारा अपने हाथ खड़े करने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां … Read more
- शादी करने का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी करने से किया इंकार, केस दर्जकिशनगंज/सागर चंद्रा पोठिया थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर और शादी करने का झांसा देकर युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लगातार दुष्कर्म किए जाने से जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो … Read more
- केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विजय उत्सव का आयोजनकटिहार – केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद देश का राजनीतिक पारा चढ़ गया है।विरोध अब जीत के जश्न में बदल गया है। कांग्रेस आलाकमान की ओर से जारी एक अति-महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सर्कुलर के मुताबिक … Read more
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बातमनसाही/कटिहार – भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान देशहित,सामाजिक जागरूकता,स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना … Read more
- कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलिकारगिल चौक पर जुटी भीड़ कटिहार– कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर युद्ध में शहीद सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसको लेकर समाहरणालय से सटे कारगिल चौक पर स्थापित शहीद स्तंभ के पास जिला प्रशासन के वरीय … Read more
- पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा का आयोजनजनता की समस्याओं का मौके पर हुआ निष्पादन मनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में पंचायत विकास दिवस के मौके पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया … Read more
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का विधायक ने किया उद्घाटनअमदाबाद /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र किशनपुर पंचायत में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।प्रभारी … Read more
- साहेबनगर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजनग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल हक के नेतृत्व में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए और आवश्यक … Read more
- मनिहारी नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ा एक्शनजांच को छह सदस्यीय समिति गठित मनिहारी /कटिहार – नगर विकास एवं आवास विभाग ने मनिहारी नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितता के मामलों की विस्तृत जांच कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग की ओर से छह सदस्यीय जांच समिति … Read more
- मनिहारी गंगाघाट पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़,सुविधाओं को लेकर उठे सवालसावन 30 जुलाई से मनिहारी /कटिहार – भगवान शिव का अतिप्रिय सावन मास 30 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। सावन के आगमन के साथ ही मनिहारी के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले गंगाघाट पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना … Read more
- आचार्य श्री भिक्षु त्रिशताब्दी वर्ष का समापन समारोह आयोजितआचार्य श्री भिक्षु ने दिया विशुद्ध अध्यात्म का बोध – मुनि प्रशांत कटिहार – मुनि प्रशांत कुमार जी, मुनिश्री कुमुद कुमार जी के सान्निध्य में आचार्य श्री भिक्षु का जन्म त्रिशताब्दी वर्ष समापन समारोह का आयोजन हुआ। जनसभा को संबोधित करते … Read more
- गुणवत्तापूर्ण मखाना उत्पादन व मूल्य संवर्धन पर किसानों को दिया गया प्रशिक्षणमखाना व इससे बने पौष्टिक, स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रदर्श डीएम के समक्ष प्रस्तुत की जिले में इसकी विक्री केन्द्र खोलने को लेकर डीएओ को दिये निर्देश मखाना से बने राष्ट्रीय मिठाई जलेबी का स्वाद 15 अगस्त तक लोगों के बीच पहुंचाने … Read more

























