दहेज के लिए ले ली नवविवाहिता की जान,शादी के महज चार माह बाद ससुराल में हुई मौत

SHARE:

पति व सास गिरफ्तार,अन्य की तलाश जारी

कदवा /कटिहार – कदवा थाना क्षेत्र के कुम्हड़ी से दहेज के लालचियों द्वारा एक नवविवाहिता के साथ मारपीट कर पंखे से लटकाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर कदवा थाना क्षेत्र के गेठौरा पंचायत के चांदपुर ग्राम निवासी राम विलास ठाकुर ने कदवा थाना में आवेदन देते हुए कहा है कि 21 जुलाई 2026 की रात्रि करीब 7 बजे मैं अपनी बेटी नीतू कुमारी को फोन किया तो मेरी बेटी फोन पर बोली मेरा पति सन्नी कुमार और मेरे ससुराल वाले मुझे जान से मार देगा।

तभी फोन पर मारपीट का आवाज आ रहा था तब अचानक आवाज मेरी बेटी का आवाज आना बंद हो गया तो मैं घबरा गया तब मेरी पत्नी ने कहा कि चलिए कुम्हड़ी बेटी को देखकर आते हैं। ससुराल वाले उसको मार पिट कर रहा है। तभी रात्रि के लगभग 8 बजे मैं और मेरी पत्नी मुन्नी देवी बेटी के ससुराल पहुंचे तो देखा कि मेरी बेटी एक कमरे में फंखे से लटक रही है।

और घर मे सिर्फ 65 वर्षीय महेन्द्र ठाकुर मौजूद है उससे पूछने के बाद वे कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। साथ ही मृतिका के पिता ने यह भी कहा है कि 25 वर्षीय सुमित कुमार ठाकुर, 45 वर्षीय दुर्गेश ठाकुर, 45 वर्षीय पूनम देवी सभी घर से फरार हो गया था, मेरा दामाद और उक्त ससुराल वालों ने मेरी बेटी को फांसी से लटकाकर हत्या कर दिया है।

साथ ही दिए आवेदन में मृतक नवविवाहिता के पिता ने कहा है कि मेरी पुत्री का विवाह 14 मार्च 2026 को कुम्हड़ी निवासी सन्नी कुमार ठाकुर से कराया था विवाह के दौरान गिप्ट के रूप में लगभग 1 लाख 50 हजार का सोने का चैन, अंगूठी और 2 लाख रुपिया नगद तथा दामाद को बाइक के लिए 1 लाख 25 हजार रुपिया दिया था इसके बाबजूद पिछले तीन माह से दहेज में 3 लाख मांग कर ससुराल वाले मेरी पुत्री को मार पीट रहा मेरी पुत्री दहेज प्रतारणा और घरेलू हिंसा का शिकार हो गई।

और दिए आवेदन में मृतिका के पिता ने कहा है कि 13 अप्रैल 2026 को भी उसके साथ दहेज को लेकर मार पीट किया था जिसको लेकर हमलोग दामाद को समझा बुझाकर 50 हजार रुपिया आर्थिक मदद भी दिया था ताकि मेरी बेटी मार पीट से बची रहे बाबजूद इसके दहेज के लोभियों ने मेरी पुत्री की हत्या कर दी और कहा है कि मेरी दूसरी पुत्री जुली कुमारी का विवाह उसी घर में सुमित कुमार ठाकुर से हुआ है। वे लोग उसके साथ भी मार पीट करता है।

वहीं घटना की सूचना पर कदवा पुलिस द्वारा मामले की छानबीन करते हुए नवविवाहिता के पति सन्नी कुमार ठाकुर और उनकी सास पूनम देवी को गिरफ्तार करते हुए कागजी प्रक्रिया के बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया। इधर घटना को लेकर मृतिका के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो रहा है। मामले को लेकर कदवा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने जानकारी देते हुए कहा की घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है प्राप्त आवेदन में प्राथमिकी दर्ज करते हुए दो नाम जद अभियुक्त की गिरप्तारी की गई है शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!