24 घंटे में कोसी के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की वृद्धि

SHARE:

कुरसेला /कटिहार- कोसी नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है। बीते 24 घंटे के दौरान कोसी नदी का जलस्तर 20 सेंटीमीटर बढ़ गया। विगत शाम पांच बजे कुरसेला कोसी सड़क पुल के पास जलस्तर 28.20 मीटर पर बढ़ना जारी था। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से तटीय क्षेत्रों के लोगों की चिंता बढ़ने लगी है।

नदी का पानी धीरे-धीरे निचले इलाकों की ओर फैलने लगा है। गंगा पार गोबराही दियारा समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों की मुश्किलें बढ़ने की आशंका है। किसान भी खेतों में पानी पहुंचने की संभावना को लेकर चिंतित हैं। यदि जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!