मनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने नशे के सौदागरों सहित नशेडियों के विरूद्ध सघन कार्रवाई की जा रही है।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने जानकारी दी कि थाना क्षेत्र के कालीगंज चौक से शराब के नशे मे हो हल्ला करने के आरोप मे चार लोगों की गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे लेकर पूछपाछ की गयी। ब्रेथ एनालाईजर के माध्यम से जांच करने पर शराब पीने की पुष्टी होने पर विधिवत रुप से गिरफ्तार क्कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस संबंध मे मनिहारी थाना कांड संख्या 309/26दिनांक 21.07.2026 दर्ज कर मद्य निषेध की सुसंगत धाराओं मे न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।
पकडे गये व्यक्ति की पहचान सुरेश सिंह (58), पिता स्वग बैजनाथ सिंह, साकिन मेदिनीपुर, शेख गुलफराज (18) पिता शेख शकूर साकिन बगुलागढ केलाबाडी,दिलीप मरांडी (22) पिता मरांग मरांडी, साकिन ओलीपुर, बाबू लाल मरांडी(22) पिता रेघा मरांडी, साकिन शिमर तल्ला सभी थाना मनिहारी जिला कटिहार के रुप मे हुई है।विशेष छापेमारी के दौरान न्यायालय के आदेश के आलोक में एनवीडब्लू वारंटी मिथिलेश पासवान उर्फ डिस्को पासवान,पिता फकीर पासवान साकिन नवाबगंज मनिहारी निवासी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।























