19 जुलाई को होगा मुनिद्वय का चातुर्मासिक प्रवेश,उत्साह का माहौल

SHARE:

प्रथम बार संतों के चातुर्मास से कटिहार श्रावक समाज में उत्साह का अभूतपूर्व माहौल

कटिहार-युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनि श्री प्रशांत कुमार जी मुनि श्री कुमुद कुमार जी कटिहार जैन भवन में 19 जुलाई रविवार को चातुर्मासिक प्रवेश करेंगे। जैन मुनि पदयात्रा के माध्यम से जन – जन में नैतिकता, प्रामाणिकता ,अहिंसा, नशामुक्ति ,सद्संस्कार ,जैनत्व एवं श्रावकत्व के भाव को पुष्ट करते हैं।

जैन मुनि आत्मसाधना करते हुए मानवजाति के कल्याण के लिए प्रवचन के माध्यम से सुसंस्कारी जीवन की प्रेरणा देते हैं। चार महीने में ज्ञान, दर्शन,चारित्र और तप की विशेष आराधना चार तीर्थ करता है। हनुमान नाहटा ने बताया कि कटिहार में पहली बार संतों का चातुर्मास होने जा रहा है। सम्पूर्ण श्रावक समाज में जागृति एवं उत्साह का अभूतपूर्व माहौल है।

धर्मसंघ की सभी संस्थाओं के कार्यकर्ता अपने -अपने दायित्व के प्रति जागरूक रहकर चातुर्मास की तैयारी में जुटे है। सम्पूर्ण श्रावक समाज में मुनिद्वय के चातुर्मास के प्रति खुशी का माहौल है। आसपास के अनेक गांव के श्रावक श्राविका मंगल प्रवेश पर पहुंच रहे हैं।

मुनि श्री ने भवन प्रवेश से पूर्व नगर के विभिन्न क्षेत्रों की सार संभाल की जिससे समाज में जागृति आई है। मुनि प्रशांत कुमार जी मुनि कुमुद कुमार जी बुधमलजी संचेती के निवास स्थान चुनागाली से 8 :45 बजे प्रस्थान कर 9 बजकर 15 मिनट पर जैन भवन में मंगल प्रवेश करेंगे जहां कटिहार तेरापंथ समाज एवं अन्य अंचल के श्रद्धालु जन मुनिगण का स्वागत अभिनन्दन करेंगे एवं आचार्य श्री महाश्रमण जी के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करेंगे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!